मकान में लगी आग पर तत्काल प्रयास कर फायर यूनिट ने 02 LPG गैस सिलेंडर को फटने से बचाया

मकान में लगी आग पर तत्काल प्रयास कर फायर यूनिट ने 02 LPG गैस सिलेंडर को फटने से बचाया

आज सांय प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हूई। मकान में किचन में भयंकर आग लगी थी जहां पर दो एलपीजी गैस सिलेंडर भी रखे थे। फायर यूनिट ने पंपिंग कर उक्त आग को बुझाना शुरू किया एवं पानी की बौछारों से ठंडा कर उक्त स्थान से दोनों भरे हुए एलपीजी सिलेंडर को जान जोखिम में डालकर जहरीले धुएं भरे वातावरण से बाहर निकाला।  

अदम्य साहस एवं सुझबुझ के साथ किए गए इस कार्य से दोनों एलपीजी सिलेंडर फटने से बचे। सिलेंडर फटने पर मकान के साथ-साथ आसपास के आवासीय मकानों को भी बहुत अधिक नुकसान एवं क्षति होने की संभावना थी। आग पर पूरी तरह से काबू पाकर अन्य कमरों में रखे काफी सारे सामान को भी जलने से बचाया गया।  

किचन में रखी चिमनी, माइक्रोवेव, रजाई गद्दे, बिजली फिटिंग आदि अन्य घरेलू सामान जल गया है एवं छत का प्लास्टर भी टूट कर गिर गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।   

स्थानीय जनमानस व मौके पर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने फायर यूनिट कर्मियों के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा की। 

टीम का विवरण

 एफएसओ रुड़की उदयवीर सिंह यादव, एलएमएफ अतर सिंह राणा,चालक विपिन सिंह तोमर, एफएम हरिश्चंद्र राणा,एफएम सुरेश कुमार, एफएम सुनील सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।