हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने  मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी से की मुलाकात मदरसा व मस्जिद,पर हो रही कार्यवाही को लेकर दिया ज्ञापन,

हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने  मुख्य सचिव, राधा रतूड़ी से की मुलाकात

मदरसा व मस्जिद,पर हो रही कार्यवाही को लेकर दिया ज्ञापन,

सचिवालय देहरादून मे मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से पूर्व सीएम हरिश रावत, विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक रवि बहादुर , विधायक अनुपमा रावत, विधायक वीरेंद्र जत्ती, विधायक आदेश चौहान, वीरेंद्र रावत,जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली के साथ मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से वार्ता की हरिश रावत ने कहा कि सभी मदरसों को एक ही श्रेणी मे लेकर अनावश्यक रूप से की गई कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर की और रावत ने कहा कि जिन मदरसों में उर्दू फारसी मौलवियत की डिग्री  दी जाती है उनका पंजीकरण कराना तो उचित लगता है परंतु  जिन स्थानों पर यह शिक्षा या तालिम नहीं है जहां कायदा  सिपारा कुरान सिर्फ इसलिए पढ़ाया जाता है ताकि वह अपनी इबादत ठीक से कर सके और अपने दीन के हिसाब जीने का सलीखा सीख रहा है उन पर हो रही कार्यवाही पर घोर निन्दा व नाराज़गी जाहिर की, प्रमुख सचिव ने आश्वाशन दिया कि मान्य मुख्य मंत्री शाम तक दिल्ली से लौट आएंगे, मे उनके संज्ञान मे लाकर  उनसे वार्ता कर जल्दी कोई कदम उठाऊंगी 

इसी बीच राव अफाक अली ने वन गुजरो की अपनी निजी जमीन मे बने कमरे जिसे परसो सील किया गया था तत्काल खुलवाने की अपील की जिसका सोसाइटी रजिस्ट्रेशन प्रमुख सचिव को सौंपा राव अफाक अली ने कहा कि ना तो वो मस्जिद है और ना वो मदरसा इन चार वन गुजर भाइयों के ही बच्चे इसमें कुरान व नमाज पढ़ते है।

सभी सम्मानित विधायकों ने एक स्वर मे प्रमुख सचिव को 6 माह पूर्व नोटिस देकर कार्यवाही करनी चाहिए थी और आइंदा होने वाली कार्यवाही को भी 6 माह पूर्व नोटिस दिया जाए और जिन जगह पर गीता रामायण और पुराण, इंजील,बाइबल, गुरु ग्रंथ , सिपारा या कुरान पढ़ाया जाता है उन जगहों पर पढ़ाने के लिए किसी भी सरकार से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है , वो अपने अपने धर्मो की पूजा इबादत करने के लिए स्वतंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।