राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने के पर विधानसभा क्षेत्र रानीपुर में ’’जन सेवा’’ थीम पर आधारित बहुद्देशीय विशिर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने के पर विधानसभा क्षेत्र रानीपुर में ’’जन सेवा’’ थीम पर आधारित बहुद्देशीय विशिर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

श्रीजी पैलेस मोहल्ला  नील खुदाना,ज्वालापुर में आयोजित शिविर का  विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश चौहान ,बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,मेयर किरण जैसल, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी व अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया। 

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर राज्य के हर जिले में बहुउद्देशीय शिविर ओर चिकित्सा शिविर आयोजित हो रहे है । उन्होंने कहा कि आप लोगों द्वारा सरकार चुनी गई है, युवा धामी सरकार जनता के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  समान नागरिक संहिता, भू कानून,धर्मांतरण विरोधी क़ानून, और दंगारोधी क़ानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया है और राज्य को अग्रणीय राज्य बनाने एवं चहुमुखी विकास तक पहुॅचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सीनियर  सिटीजन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि शीत कालीन यात्रा के कार्य चल रहे है बहुत जल्द 12 महीने यात्रा चलेगी और जिसका लाभ पूरे राज्य को मिलेगा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से हुआ था।उत्तराखंड निरंतर उन्नति और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग तक  रेल पहुंचने वाली है।आगामी वर्षों में भी यह विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी, जिससे उत्तराखंड एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश  बनने की ओर अग्रसर है। 

मेयर किरण जैसल ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड राज्य के सभी लोगों को बधाई देती हु। राज्य नए आयाम छू  रहा है , राज्य में महिलाओं को आरक्षण ओर रोजगार दिया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधार रही है ,साथ ही प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री  द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से राज्य में चारों ओर विकास और समृद्धि बढ़ रही है ।

 राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा मोदी ओर धामी सरकार के कार्य काल से निरंतर प्रगति हो रही है और आने वाला समय उत्तराखंड का है , धामी सरकार ने ऐसी ऐसी योजनाएं राज्य के विकास के लिए बनाई है  जिससे चारों ओर विकास कि गंगा बहेगी।

एलडीएम संजय संत ने जन कल्याण योजना के तहत मुद्रा लोन ,होम लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना ओर बैंक से संभावित जानकारी दी गई। 

साथ ही कार्यक्रम में पार्षद सुनील,पूर्व पार्षद अशोक मेहता, साधना शर्मा द्वारा भी अपने संबोधन में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

कार्यकम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी लक्सर विनोद प्रसाद मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पीएनबी बैंक द्वारा मुद्रा योजना के तहत दो लाभार्थियों को 10 लाख के चेक वितरित किए गए।पीएम आवास योजना के 2 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजनान्तर्गत 9 महिलाओं को किट एवं 5 लाभार्थियों को किशोरी स्वच्छता कीट प्रदान की गई। समाज कल्याण द्वारा 6 लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन, 2 लाभार्थियों को विधवा पेंशन,  शादी अनुदान के तहत 50 हजार दो व्यक्तियों को लाभांवित किया गया। रेशम विभाग ने भी विभाग की योजनाओ की दी जानकारी, चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण की गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागो द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों के मौके पर ही फार्म भरवाये गये।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति ओर अंकित रोहतन देहरादून द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, ,एसडीएम अजयवीर सिंह, बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल, तहसीलदार प्रियंका रानी,नगेंद्र राणा, वरुण कश्यप,रजनी वर्मा, मुनीश पाल, प्रमोद सैनी,सुनील पांडे, अनिल शर्मा, अभिनंदन गुप्ता,विभिन्न वार्डो के पार्षद गण वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी,संबंधित विभागीय अधिकारीगण व क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।