सेवा सुशासन और विकास के 3 साल पूरे होने पर भाजपा सरकार के बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला,साथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मौजूद रहे

सेवा सुशासन और विकास के 3 साल पूरे होने पर भाजपा सरकार के बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला,साथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मौजूद रहे

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में आज बहुउद्देशीय शिविर का कार्यक्रम किया गया जिसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला रहे। ज्योति प्रसाद गैरोला ने बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन करते हुए सभी विभागों के लगे स्टोलों का किया निरीक्षण कहा कि भाजपा सरकार के 3 साल पूरे होने पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से सरकार की सभी योजनाओं को लास्ट छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की हमारी प्राथमिकता है हमारी सरकार सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है।

इसमें किसान,बेरोजगार,महिला,युवा,सभी को साथ लेकर चलती है और भाजपा सरकार में महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है और युवाओं को भी और कहा कि 2027 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार ही बनेगी क्योंकि हमारी सरकार ने सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकास कार्य कर रही है जिसमें सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं 3 साल के समय में धामी सरकार में इतने विकास कार्य कर दिए हैं कि इससे पहले 35 साल के समय में इतने विकास कार्य नहीं हुए इसीलिए सभी वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर चलना चाहते हैं और अपील की सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को धरातल लास्ट छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। अलग अलग योनाओ के लाभार्थियों को चैक वितरण किये, प्रधानमंत्री आवास की कुछ लाभार्थियों को सोपी चाबी, महिला सशक्तिकरण की बाटी किट, कुछ लाभार्थियों को पेंशन प्रमाण पत्र दिए, समाज कल्याण विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य उद्योग विभाग, और अन्य कहीं विभाग भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी पत्नी बालम सिंह नेगी,बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर,महामंत्री आशुतोष,धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सैनी, सत कुमार, प्रणव यादव, रमेश,उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, बहादराबाद खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, विनोद मिश्रा संचालक करता, धर्मेंद्र चौहान, चंद किरण सिंह, गुरबाज सिंह, अंकित चौहान कवर पाल, महरान, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।