इकराम हत्या कांड का मुख्य आरोपी ₹25000 का ईनामी आरोपी को किया गिरफ़्तार।  03 आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पूर्व में किया जा चुका गिरफ्तार कोतवाली मंगलौर का हिस्ट्रीशीटर है ईनामी बदमाश आरोपी के विरुद्ध ०१ दर्जन से अधिक मुकदमें  हैं दर्ज

इकराम हत्या कांड का मुख्य आरोपी ₹25000 का ईनामी आरोपी को किया गिरफ़्तार।

 03 आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पूर्व में किया जा चुका गिरफ्तार

कोतवाली मंगलौर का हिस्ट्रीशीटर है ईनामी बदमाश

आरोपी के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमें  हैं दर्ज

घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व कार बरामद

कोतवाली मंगलौर पर वादी निवासी भगवानपुर चंदनपुर थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार द्वारा स्वयं के साले इकराम व ताजिम को निपुल उर्फ छोटा आदि बदमाशों द्वारा गोली चलाकर वादी के साले इकराम की मृत्यु होना तथा दूसरे साल ताजिम का गंभीर रूप से घायल होने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मुकदमे से संबंधित तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचे आदि बरामद किए गए थे जिस आधार पर मुकदमा उपरोक्त में विभिन्न धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

घटना का मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश निपुल उर्फ छोटा  कोतवाली मंगलौर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर के अतिरिक्त अन्य थानों में दर्जनों मुकदमे हैं। जो लगातार फरार चल रहा था गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹25000 की इनाम की घोषणा की गई थी।

अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया टीम लगातार सर्विलांस का सहारा लेने के साथ-साथ स्थानीय मुखबिर प्रतिदिन व्यक्तिगत वार्ता करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी हत्या जैसे जगन्य अपराध में फरार कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी न किये जाने पर  स्थानीय जनता में भी रोष व्याप्त हो रहा था।

 कोतवाली मंगलौर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कुख्यात अपराधी निपुल गिरफ्तार कर कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ़्तार ईनामी अभियुक्त

निपुल उर्फ छोटा पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम ब्रहमपुर थाना कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार

बरामद माल

1- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कार0

2- मय एक अदद टोयटा ग्लेजा न0 HR2AY-2459

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 रफत अली

2- उ0नि0 नीरज रावत

3- उ0नि0 बीरपाल सिह

4- हे0कानि0 माजिद 

5- कानि0 709 रविन्द्र

6- कानि0 1480 राजेश देवरानी

7- कानि0 अंकित

8- कानि0 फरीद

1- निरीक्षक नरेन्द्र विष्ट- प्रभारी सीआईयू हरिद्वार

2- उ0नि0 रितुराज- सीआईयू हरिद्वार

3- उ0नि0 पवन डिमरी सीआईयू हरिद्वार

4- हे0कानि0  पदम सिह- सीआईयू हरिद्वार

5- कानि0 नरेन्द्र- सीआईयू हरिद्वार

6- कानि0 हरवीर-सीआईयू हरिद्वार

7- कानि0 वसीम-सीआईयू हरिद्वार

8- कानि0 उमेश-सीआईयू हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित उपनिरीक्षकों के  किए गए स्थानांतरण।
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।