अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण

अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण

खानपुर विकासखंड सहकारिता समिति द्वारा स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण सुश्री अनुराधा पाल, अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सुश्री अनुराधा पाल को यूनिट की स्थापना लागत, उत्पादन क्षमता, वर्तमान उत्पादन स्तर तथा संभावित लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डीपीएम संजय सक्सेना द्वारा यूनिट की कार्यप्रणाली, मशीनों की उपयोगिता, उत्पाद विकास प्रक्रिया एवं विपणन रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट में क्लीनिंग, ग्रेडिंग, क्रशिंग, ड्रायिंग, पॉलिशिंग तथा पैकेजिंग हेतु उन्नत मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय महिला समूहों द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन किया जा रहा है। अपर सचिव ने महिलाओं की सहभागिता और उनकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की इकाइयाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने एवं महिला सशक्तिकरण को गति देने में अहम भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि उत्पादों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु ब्रांडिंग और मार्केट लिंकज पर विशेष ध्यान दिया जाए। अंत में, ग्रामोत्थान परियोजना की इस पहल को अन्य जनपदों में भी लागू करने की संभावना पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित उपनिरीक्षकों के  किए गए स्थानांतरण।
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।