आदर्श युवा समिति द्वारा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से ग्रामीण भारत महोत्सव महिला उद्यमिता और ग्रामीण विकास मेले का भव्य आयोजन 

आदर्श युवा समिति द्वारा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से ग्रामीण भारत महोत्सव महिला उद्यमिता और ग्रामीण विकास मेले का भव्य आयोजन 

10 अप्रैल 2025-  ग्रामीण भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक पहचान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आदर्श युवा समिति द्वारा, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से ’’ग्रामीण भारत महोत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय मेला आगामी ’’11 अप्रैल 2025 से 13 अप्रैल 2025’’ तक ’’निर्मल विरक्त कुटिया, डेरा कार  सेवा , निकट प्रेम नगर आश्रम चैक’’ पर आयोजित किया जाएगा। 

   इस आयोजन का उद्देश्य  महिला उद्यमियों/स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों  द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे न केवल उनके उत्पादों को बाजार मिले बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी बल मिले।

स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों’’ द्वारा मेले में प्रदर्शित किए जाने वाले प्रमुख उत्पादों में शामिल हैं- देसी आचार (अचार),  सुंदर मंदिर मॉडल,  सजावटी कैंडल,  स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार की गई ड्रेस सामग्री,  जूट से बने पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद,  उत्तराखंड की खासियत बुरांश का जूस,  पौष्टिक पहाड़ी दालें,  पारंपरिक मिट्टी के बर्तन आदि।

इस मेले का उद्देश्य स्थानीय शिल्प एवं उत्पादों को प्रोत्साहन देना, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण समुदायों को सतत विकास की दिशा में अग्रसर करना है।

आयोजक समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह का कहना है कि यह मेला ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर को समाज के समक्ष लाने का एक प्रयास है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। 

 मेले में उत्पाद प्रदर्शनी, कार्यशालाओं एवं जानकारीपरक सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसान, महिला उद्यमी, स्थानीय युवा और नागरिक भाग लेंगे।

 आयोजक संस्था का सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस महोत्सव में सम्मिलित होकर ग्रामीण विकास की इस पहल को समर्थन दें तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ’वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सफल बनाएं।

स्थानीय उत्पाद सशक्त महिलाये आइये हमारा हौसला बढ़ाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के लिए मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण