आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में गृह परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।  इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में, पत्रकारिता के क्षेत्र में, सामाजिकता के क्षेत्र में, जो समाज में रहकर अच्छे कार्य करते हैं उन सभी और जिन छात्र छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है इन सभी को सम्मानित किया गया।

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में गृह परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में, पत्रकारिता के क्षेत्र में, सामाजिकता के क्षेत्र में, जो समाज में रहकर अच्छे कार्य करते हैं उन सभी और जिन छात्र छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है इन सभी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति  ज्वालापुर सुरेश चौहान और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सरस्वती की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किय। गए इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सभी छात्र/छात्राओं ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है।

और जिन छात्र/छात्राओं को परीक्षा में स्थान नहीं मिला है उन्हें और अच्छे से परीक्षा की तैयारी करनी है। इस अवसर पर सुरेश चौहान ने कहा कि आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस विद्यालय से निकलने वाले छात्र-छात्राएं विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने पर आदर्श पब्लिक स्कूल अम्बुवाला के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा और आदर्श जूनियर हाई स्कूल पथरी के प्रधानाचार्य अरुण भारद्वाज और दीक्षा पब्लिक स्कूल की शिक्षिका नीरा चौहान और प्रिया पब्लिक स्कूल अजीतपुर की सोनम सिसोदिया को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने पर दैनिक जागरण के पत्रकार नितिन कुमार और हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार शमशेर अली, और हरिद्वार की गूंज के पत्रकार गगन शर्मा को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 में कन्हैया प्रथम पूर्वी दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 7में क्रिश प्रथम जिया शेरवाल दूसरे और हिबा तीसरे स्थान पर रही।कक्षा 8 में मनीष कुमार प्रथम अविश चौहान दूसरे और वंशिका तीसरे स्थान पर रही। कक्षा  9 बालिका वर्ग  में वेदांशी प्रथम आयुषी पाल दूसरे और फ़ैइज़ा तीसरे स्थान पर रही कक्षा 9 बालक  में वंश प्रथम दीपांशु द्वितीय और कुणाल तेगवाल तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा 11 में दिव्या प्रथम शिबा परवीन द्वितीय और सुनैना तीसरे स्थान पर रही इस अवसर पर योगेंद्र चौहान, और कटारपुर के प्रधान सचिन कुमार, खेल कोच भारत भूषण,राहुल चौहान, अरुण रेड्डी ,सचिन आर्य को भी सामाजिक कार्य के लिए विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया

इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह चौहान विकास यादव , अरुणा यादव, अजय यादव,अनुपमा चौहान, शाहिद अली, सुरेंद्र सिंह, सुदेश कुमार ,अमित चौहान, वीर सिंह, कामेश कश्यप अनीता चौहान, रजनी सैनी, छवि सैनी आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।
0 Minutes
Uncategorized
एसएसपी हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित उपनिरीक्षकों के  किए गए स्थानांतरण।
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।