गढ़वाल मण्डल के अपर निदेशक (पशुपालन) डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने जनपद हरिद्वार के भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद हरिद्वार के विभिन्न पशुचिकित्सालयों एवं NLM योजना में पशु चिकित्सालय झबरेड़ा व मंगलौर के क्षेत्र अंतर्गत piggery फॉर्म का स्थलीय निरीक्षण किया।

गढ़वाल मण्डल के अपर निदेशक (पशुपालन) डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने जनपद हरिद्वार के भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद हरिद्वार के विभिन्न पशुचिकित्सालयों एवं NLM योजना में पशु चिकित्सालय झबरेड़ा व मंगलौर के क्षेत्र अंतर्गत piggery फॉर्म का स्थलीय निरीक्षण किया।

 उन्होंने फॉर्म संचालकों के साथ सीधे संवाद करते हुए उनसे विभिन्न पहलुओं पर जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

 इस दौरान अपर निदेशक द्वारा पशुचिकित्सालय बहादराबाद एवं बेलड़ी का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

 पशु चिकित्सा सेवा संघ हरिद्वार द्वारा अपर निदेशक का जनपद हरिद्वार में स्वागत अभिनंदन किया गया। अपर निदेशक द्वारा पशुचिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चिकित्सालयों में अभिलेखों को पूर्णतया अद्यतन रखें। इसके साथ ही उन्होंने स्वरोजगार योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक हैं तथा स्वरोजगार हेतु महत्वपूर्ण है। इनका प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।    

 मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.डीके चंद द्वारा अपर निदेशक  द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन देते अपर निदेशक  का आभार व्यक्त किया।

   निरीक्षण के समय डॉडी.के.चंद सीवीओ, डॉ गुरप्रीत सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ विनय कुमार, डॉ अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।