जियापोता गांव में रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामाजिक उत्थान सेवा समिति द्वारा एक परीक्षा का आयोजन कराया गया

कनखल क्षेत्र के जियापोता गांव में रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामाजिक उत्थान सेवा समिति द्वारा एक परीक्षा का आयोजन कराया गया।

जिसमें कई गांव के छोटे छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया आपको बताते चलें कि पिछले कई दिनों से इस परीक्षा को लेकर काफी तैयारी चल रही थी और कई गांव के बच्चों ने इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन भी कराया था लगभग चार सौ से ज्यादा बच्चों ने इस परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराया रविवार को इस परीक्षा को आयोजित कराया गया परीक्षा दो वर्गों में आयोजित कराई गई, जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थी जूनियर वर्ग और कक्षा 9 से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थी को सीनियर वर्ग में भाग लिया रविवार को ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा समिति द्वारा यह भी घोषणा की गई कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस दौरान राजकुमार ने कहा कि प्रतियोगिता छात्रों को विचारो की अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के साथ उनके बौद्धिक विकास, सवैधानिक चेतना, सामाजिक न्याय और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी समझ और विचारों को विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। जिससे उन्हें प्रेरणा मिल सके, यह परीक्षा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कराई गई है।

इस दौरान ग्राम प्रधान कृष्णपाल,कन्हैया लाल,राजकुमार अजय,मनोज मैनवाल,सुभाष,दीपक कुलदीप,मोहित,विपिन,रचना सिंह,संदीप,बंटी, विजयपाल, हरदयाल सिंह आशीष आदि लोग बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।