एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस कर रही बड़े बडे खुलासे। वादी की मृतक माँ के खाते से उड़ाए क़रीब 8.92 लाख रुपये विवेचना के दौरान बैंक कर्मी का नाम आया प्रकाश मे आरोपियों द्वारा षड्यंत्र रचकर कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कर बनाया गया था वादी की माँ का ATM अलग अलग समय व माध्यम से निकाले गये 8,92,427 रुपये

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस कर रही बड़े बडे खुलासे।

वादी की मृतक माँ के खाते से उड़ाए क़रीब 8.92 लाख रुपये

विवेचना के दौरान बैंक कर्मी का नाम आया प्रकाश मे

आरोपियों द्वारा षड्यंत्र रचकर कूट रचित दस्तावेज़ तैयार कर बनाया गया था वादी की माँ का ATM

अलग अलग समय व माध्यम से निकाले गये 8,92,427 रुपये

पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया, अन्य एक की तलाश जारी

थाना झबरेड़ा पर वादी सुनील कुमार पुत्र मांगेराम निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, जिला हरिद्वार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी मृत माता सगुनी देवी पत्नी मांगेराम के बैंक खाते से ₹8,92,427 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। 

उक्त संबंध में दिनांक 08/02/2024 को मु0अ0सं0 61/2024 पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त संबंध में त्वरित कार्रवाई कर व अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु थाना झबरेड़ा पुलिस को निर्देशित किया गया।

विवेचना में बैंक कर्मियों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक बैंककर्मी जतिन कुमार का नाम प्रकाश में आया, जो उक्त समय में पंजाब नैशनल बैंक इकबालपुर में नियुक्त था। अभियुक्त जतिन को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी यशपाल व फिरोज के साथ मिलकर एक षड्यंत्र रचा था।

उक्त अभियुक्तों ने मृतक महिला के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसका एटीएम कार्ड बनवाया और उसके खाते से विभिन्न तिथियों में नकद व UPI के माध्यम से कुल ₹8,92,427 की धनराशि निकाल ली।

जतिन की निशानदेही पर उसके साथी यशपाल को सहारनपुर से हिरासत में लिया गया। 

दोनों अभियुक्तों को के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी फिरोज की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. जतिन कुमार पुत्र इन्द्रपाल

निवासी: गली नं. 06, नवीन नगर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

वर्तमान निवास: गोल कोठी, हरीपुर कलां, थाना रायवाला, जिला देहरादून

2. यशपाल पुत्र रमेश निवासी पंजाबी कॉलोनी, निकट जैन कॉलेज, थाना कोतवाली सदर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

उम्र: लगभग 42 वर्ष

पुलिस टीम

1. निरीक्षक अजय सिंह

2. उप निरीक्षक नितिन बिष्ट

3. हे0का0 रामबीर

4. का0 मुकेश तोमर*थाना झबरेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण।
0 Minutes
Uncategorized
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया और देवभूमि परिवार आईडी के सृजन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।