राज्यपाल ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन में किया प्रतिभाग

राज्यपाल ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन में किया प्रतिभाग

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित “सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर” में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने सम्मेलन में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरिद्वार की यह पावन भूमि हमेशा से मानवता, ज्ञान और सेवा का केंद्र रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हमारे भीतर की सकारात्मक ऊर्जा को जागृत करने और देश की एकता को सुदृढ़ करने का अवसर है।

राज्यपाल ने कहा कि मानव उत्थान का अर्थ है हर व्यक्ति को सशक्त बनाना, और जब यह सशक्तीकरण सामूहिक हो, तभी सच्चा उत्थान संभव होता है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और यही हमारी संस्कृति की आत्मा है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत एक ऐसी भूमि है जिसने हमेशा मानवता को सर्वोच्च स्थान दिया है। हमारे यहाँ विकास का अर्थ केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि मानव उत्थान है। मानव उत्थान अर्थात व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से संपूर्ण विकास। यही मंत्र है जो मानव उत्थान की नींव रखता है।

राज्यपाल ने हाल ही में मनाए गए बैसाखी पर्व और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि ये दोनों अवसर हमें एकता, समानता और नई शुरुआत की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने न्याय, समानता और भाईचारे के लिए जीवन समर्पित किया और गुरुओं ने एकता और एकम का जो संदेश दिया है, यही भावना इस सम्मेलन की आत्मा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।