जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने चारधाम यात्रा हेतु चल रही तैयारियों की मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में ली बैठक। 

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने चारधाम यात्रा हेतु चल रही तैयारियों की मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में ली बैठक। 

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा सरल, सुखद व सुगम बनाने हेतु सभी अधिकारी आपसी समन्वय कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारी चल रही तैयारियों को 25 अप्रैल तक पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कार्यों को समय से पूरा न करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्ती से कार्यावाही की जायेगी। 

जिलाधिकारी ने वैरागी कैम्प, पन्तदीप पार्किंग तथा ऋषिकुल मैदान में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने, विभिन्न चिन्हित स्थानों पर शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने तथा फोगिंग करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने एचाआरडीए को चिन्हित स्थानों पर लाइटिंग की व्यवस्था करने, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को बेरिकेटिंग, सहित सभी आवश्यक कार्य पूरा करने, उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बड़ेड़ी कोई भी वाहन गलत लाइन में प्रवेश न कर सके,इसलिए बेरिकेटिंग एवं डिवाइडर की व्यवस्था करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिये। उन्होंने ऋषिकुल मैदान में श्रद्धालुओं की सुविधाए हेतु 4 हैल्प डेस्क स्थापित करने, अपर मुुख्य अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में फोगिंग की व्यवस्था करने, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को सभी चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था करने तथा एक टैंकर रिजर्व रखने, उन्होंने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई (यूपी) को रानीपुर झाल के पास डम्प बालू को दो दिन के भीतर हटाने, आरएम रोडवेज को चारधाम यात्रा हेतु नियमानुसार बसों का संचालन करने के निर्देश दिये। 

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने पार्किंग, विभिन्न स्थलों पर बेरिकेटिंग, जल पुलिस, सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस चैक पोस्ट,बड़ेडी में लगने वाले जाम, रानीपुर झाल में बालू, टोल प्लाज़ा आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी। 

बैठक में एसपी क्राइम, यातायात जितेन्द्र मेहरा, अपर मुख्य अधिकारी संजय खण्डूरी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान विपिन चौहान, अधिशासी अभियन्ता विद्युत दीपक सैनी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि दीपक कुमार, अभिहीत अधिकारी एमएन जोशी, पूर्ति निरीक्षक सन्दीप सैनी, तहसीलदार प्रियंका रानी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन आये साथ-साथ, किया पैदल भ्रमण। नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने पुलिस बल के साथ किया ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण।
0 Minutes
Uncategorized
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ एवं ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया और देवभूमि परिवार आईडी के सृजन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।