इब्राहिमपुर पथरी में दुल्हे के मामा की हत्या मामले में पथरी पुलिस ने हत्या मामले में 02 वांछित को आरोपी अभियुक्तो को गिरफ़्तार कर भेजा जेल बारात में बस की सीट को लेकर हुए विवाद में की थी पीट पीटकर हत्या

इब्राहिमपुर पथरी में दुल्हे के मामा की हत्या मामले में पथरी पुलिस ने हत्या मामले में 02 वांछित को आरोपी अभियुक्तो को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

बारात में बस की सीट को लेकर हुए विवाद में की थी पीट पीटकर हत्या

 थाना पथरी के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी युवक शाहरुख की बारात के दौरान बस में दुल्हे के मामा मुजम्मिल द्वारा छोटे बच्चो को सीट न होने के चलते बस से नीचे उतारा गया था जिससे नाराज होकर उसी गांव के निसार आदि द्वारा की गई मार पीटाई के कारण मुजम्मिल की मृत्यु हो गई थी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गये थे।

सूचना मिलने पर थाना पथरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर भौतिक तथा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गये। शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने के साथ ही मृतक के मामा इमरान की लिखित तहरीर के आधार पर थाना पथरी में मु0अ0 पंजीकृत किया गया। 

 एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने रात अलीपुर स्थित आम के बाग के पास से घटना में शामिल दो आरोपियों निसार एवं आदिल को पकड़ा हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की फुंकनी व संडासी बरामद की। 

पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि मृतक द्वारा बारात की बस से सिर्फ उनके परिवार के छोटे बच्चो को जबरदस्ती उतारने पर विवाद हो गया था जो जल्द ही गाली गलौच और मारपीट में बदल गया था । इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की फुंकनी, संडासी से पीट पीटकर मुजम्मिल की हत्या कर दी।

गिरफ़्तार अभियुक्त

1- निसार पुत्र इस्माईल निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी 

2- आदिल पुत्र निसार निवासी उपरोक्त

बरामदगी

लोहे की फुंकनी व संडासी 

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल,व0उ0नि0 यशवीर सिहं नेगी,उ0नि0 अजय कुमार,का0 अजीत तोमर,का0 ब्रहमदत्त जोशी,का0 नारायण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद  जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन के साथ सभी डायरेक्टरों का हुआ भव्य स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।