ड्रग विभाग औऱ पुलिस प्रशासन की मेडिकल स्टोरों पर हुई बड़ो कार्यवाही से मचा हड़कम्प

ड्रग विभाग औऱ पुलिस प्रशासन की मेडिकल स्टोरों पर हुई बड़ो कार्यवाही से मचा हड़कम्प

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय में मुखबिर की सूचना पर औषधि निरीक्षक अनिता भारती की टीम, ज्वालापुर पुलिस एवं ANTF टीम ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से रजत मेडिकल स्टोर पर छापमारी की जिसमे मौके पर  नारकोटिक्स इंजेक्शन और नशीली दवाइयाँ बरामद हुई जिनका मेडिकल स्वामी द्वारा कोई बिल नहीं दिखाया गया। औऱ मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध व्यक्ति द्वारा लाइसेंस भी नहीं दिखाया गया। गहनता जाँच करने पर ज्ञात हुआ लाइसेंस किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है औऱ संचालन उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। टीम द्वारा फार्मासिस्ट के बारे में पूछने पर मेडिकल स्वामी द्वारा टाल-मटोल किया गया औऱ कोई संतोष जनक जबाब नहीं दिया गया। वहीं मौके पर से टीम ने एक युवक को हिरासत मे लिया। जिसने अपना नाम रजत बब्बर बताया और खुद को मेडिकल स्वामी होना  ड्रग विभाग की तरफ से आज मेडिकल स्टोरों का औचक निरिक्षण की कार्यवाही की जा रही थी। जिसके दौरान ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में एक मेडिकल को निर्धारित से कम एरिया होने के कारण सम्बंधित टीम द्वारा मौके पर ही मेडिकल बंद कराया गया औऱ दुकान को निर्धारित एरिया में शिफ्ट करने कि हिदायत दी।वहीं इसी बीच मुखबिर की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव स्थित रजत मेडिकल पर ड्रग विभाग, ANTF एवं पुलिस की संयुक्त टीम पहुँची जहाँ पर टीम को नारकोटिक्स इंजेक्शन औऱ नारकोटिक्स दवाइयां बरामद हुई जिसमें मौके पर एक युवक को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिसने खुद को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया। वही आगे की कार्रवाई टीम ANTF, ड्रग विभाग और ज्वालापुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि निकट भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। विभाग को सूचित किये बिना स्थान परिवर्तित कर अपना मेडिकल चलाने वाले मेडिकल स्टोरों पर भी सख्त करवाई की जाएगी औऱ लाइसेंस कैंसिल की कार्यवाही की जाएगी। औऱ लाइसेंस के नियम व शर्तो का पालन ना करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर सख्त कार्यवाही की जाएगी औऱ फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन की आड़ में किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा दवाइयों का दुरूपयोग किये जाने के चलते फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करने की प्रक्रिया भी अमल में लायी जा सकती है। अतः सभी फार्मासिस्टतों को अपने रजिस्ट्रेशन के दुरूपयोग को रोकने की सलाह दी जाती है। लाइसेंसओं के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

गिरफ़्तार अभियुक्त

रजत बब्बर 

पुलिस टीम

चौकी प्रभारी बाजार देवेंद्र तोमर,

हेड कांस्टेबल हिमेश

कांस्टेबल दिनेश कुमार

ड्रग विभाग टीम

अनिता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार, 

मेघा, ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार

अमित कुमार आजाद, ड्रग इंस्पेक्टर रुद्रप्रयाग

हार्दिक भट्ट,ड्रग इंस्पेक्टर चमोली

ऋषभ धामा ड्रग इंस्पेक्टर टिहरी गढ़वाल

एएनटीएफ टीम

SI रणजीत सिंह तोमर, 

हेड कोंस्टेबल मुकेश कुमार, 

सुनील कुमार, हेंड कांस्टेबल, 

राज वर्धन भट्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।