एटीएम मे मौजूद 25 लाख की धनराशी को चोरी करने का प्रयास कनखल पुलिस ने किया फेल,  एटीएम को गैस कटर से काटने का कर रहे थे प्रयास दो अभियुक्तो को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ़्तार। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया मामले का खुलासा

एटीएम मे मौजूद 25 लाख की धनराशी को चोरी करने का प्रयास कनखल पुलिस ने किया फेल, 

एटीएम को गैस कटर से काटने का कर रहे थे प्रयास दो अभियुक्तो को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया मामले का खुलासा

 गश्त PNB ATM के पास से एक युवक भागता दिखाई दिया व ATM के बाहर एक i-20 कार पीएनबी बैंक जगजीतपुर

ATM का शटर बाहर से बन्द होने के बाद भी अन्दर से  आवाज आने पर पुलिस टीम ने पास जाकर सुना तो अन्दर से खटपट की आवाज सुनायी दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया तथा अन्य फोर्स के मौके पर पहुंचने पर शटर को खोला गया तो अन्दर दो व्यक्ति मौजूद थे। आधा ATM गैस कटर से काटा गया था तथा ATM मे धुआं फैला हुआ था। 

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनो बदमाशो कार्तिक राणा व धीरज को दबोच लिया। कार पर फर्जी नम्बर प्लेट पायी गई।  

पूछताछ मे बताया कि आरोपी नशे के आदी है और  ATM लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आये थे। ATM काटने का यू ट्यूब से तरीका सीख इन्होंने दो-तीन दिन पहले से रैकी की और आज योजना को अन्जाम देने आये थे लेकिन गश्त में मुस्तैद जवानों ने इनका प्लान फेल क, दिया।

गिरफ़्तार अभियुक्तगण

1- कार्तिक राणा पुत्र श्री राजेन्द्र राणा निवासी विकासनगर सैक्टर 29 पानीपत हरियाणा उम्र 25 वर्ष 

2- धीरज पुत्र जयपाल उम्र 28 वर्ष निवासी राजीव कॉलोनी हासी रोड़ करनाल हरियाणा

बरामदगी

(1) आई -20 कार नम्बर  HR20AD1627 

(2) एक गैस सलैण्डर मय गैस कटर

(3) एक पैट्रोमैक्स 05 किलो

(4) एक छोटा कटर, स्प्रे  

(5) एक लोहे का राड  

(6)नम्बर प्लेट HR26BJ7889 

पुलिस टीम

(1) SHO  चन्द्र मोहन सिहं  

(2) व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी 

(3) अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी 

(4) हे0का0 रविन्द्र तोमर 

(5) हे0का0 राकेश राणा 

(6) का0 विशन सिहं चौहान 

(7) का0 जितेन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।