सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला समन्व एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सीसीआर सभागार में सम्पन्न हुई। 

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला समन्व एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सीसीआर सभागार में सम्पन्न हुई। 

उन्होंने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह हैं, जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी मुद्दे उठाये जा रहे हैं, अगली मीटिंग में उन मुद्दों के समाधान, चल रही कार्यवाही या समाधान नही हो सकता है तो उस पर स्पष्ट जवाब दें कि हमारे पास समाधान नहीं हैं, ताकि ऐंसी स्थिति में आगे का रास्ता निकाला जा सके और जनहित के मुद्दे किसी की लापरवाही से अनावश्यक लम्बित न रह पायें। उन्होंने दिव्यांग, गरीब, महिलाओं आदि के प्रति शालीनता एवं अच्छा रवैया अपनाते हुए अच्छे से अच्छा कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। 

उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार मार्ग को फोर-लेन करने के लिए सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाये। उन्होंने रिंग रोड निर्माण हेतु फैज टू के लिए आवश्यक कार्यवाही करने तथा हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का निर्माण कार्यों में तेजी लाकर अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याओ के समाधान हेतु जिलाधिकारी को सम्बन्धित अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एनएच चौड़ीकरण के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली जल भराव की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत शेष 6 सड़कों का निर्माण कार्य भी अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई को दिये। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि एम्बुलेंस का संचालन प्रोपर रूप से किया जाये तथा संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या है तो सीएसआर के अन्तर्गत कम्पनियों का सहयोग लिया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि एम्बुलेन्स का रेस्पोन्स टाईम कम से कम हो। उन्होंने निर्देश दिये कि आयुष्मान योजनान्तर्गत अनुबन्धित तथा सरकारी अस्पतालों के ईलाज का डेटा निकाल कर विभिन्न पहलुओ पर विश्लेषण किया जाये। उन्होंने हरिद्वार जनपद में बढ़ रहे जहर खाने के प्रकरणों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस दिशा में स्टडी करने के निर्देश दिये। 

उन्होंने बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान हरिद्वार में लगभग 600 करोड़ की बिजली चौरी पर चिन्ता व्यक्त करते हुए निर्देश दिये विद्युत वितरण लोस को कम से कम किया जाये तथा बिजली का बिल सटीक व समय से आये तथा मीटर रीडिंग लेेने में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि बिजली चोर मोज न करें और सही लोगो पर बोझ न पड़े। 

उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये की निर्माणाधीन योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाये तथा खोदी गई सड़कों को भी सही किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ठैकेदारों की मनमानी न चले तथ ठैकेदारों को अधिशासी अभियन्ताओ द्वारा चलाया जाये न कि अधिशासी अभियन्ता को ठैकेदार के इशारे पर चलना है। 

उन्होंने पीएम आवास योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये शासनादेश के अनुरूप ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत काम किया जाये तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी व्यक्ति प्रधान पद हेतु चुनाव लड़े हैं, उन सभी से समन्वय स्थापित करते हुए सर्वेयर द्वारा पीएम आवास योजना का सर्वे पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वे में शामिल होने से वंचित न रहे। 

उन्होंने हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर भजन आदि सुनने के लिए साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर बायोगैस संयत्र स्थापित करने हेतु चिन्हित गांव के लोगो के साथ बैठक करने के निर्देश दिये ताकि भविष्य में गैस एवं खाद वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। 

उन्होंने समाजा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कुष्ठ रोगियों को दिव्यांग मानते हुए शासनादेश जारी किया गया। उन्होंने कुष्ठ रोगियों को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिये। 

बैठक में विधायकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दे रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, विधायक मदन कौशिक, काजी निजामुद्दीन,  फुरकान अहमद, आदेश चौहान, अनुपमा रावत, ममता राकेश, वीरेन्द्र जाती, मेयर किरन जैसल, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।