25-25 हजार के 02 ईनामी दबोचे, भेजा जेल वादी के बेटे व उसके दोस्त पर जानलेवा हमला प्रकरण में वांछित थे आरोपी जानलेवा हमले का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित को जान से मारने की नियत से किया था हमला

25-25 हजार के 02 ईनामी दबोचे, भेजा जेल

वादी के बेटे व उसके दोस्त पर जानलेवा हमला प्रकरण में वांछित थे आरोपी

जानलेवा हमले का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ था कैद

पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित को जान से मारने की नियत से किया था हमला

 कोतवाली गंगनहर क्षेत्रातर्गत मुकदमा वादी अमरीक सिंह की तहरीर बाबत अभियुक्तगणों द्वारा लाठी, डंडो तथा धारदार हथियारों से लैस होकर वादी के बेटे पुनीत व पुनीत के दोस्त अमित के साथ गाली गलौज करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे जिनकी गिरफ़्तारी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 25-25 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा तलाश के दौरान घटना में वांछित 25-25 हजार के 02 ईनामी  साहिल पुत्र जितेंद्र सैनी व आदित्य सैनी पुत्र जितेंद्र सैनी निवासीगण चावमंडी रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार को नशेमन तिराहे के पास से किया गिरफ़्तार

गिरफ़्तार अभियुक्त

1-साहिल पुत्र जितेंद्र सैनी 

2-आदित्य सैनी पुत्र जितेंद्र सैनी 

निवासी गण चावमंडी रुड़की कोटवालिगन नहर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

SHO गंगनहर आर के सकलानी व0उ0नि0 अजय शाह

उ0 नि0 प्रवीण बिष्ट

का0 अजय बिष्ट

कांस्टेबल रणवीर 

कांस्टेबल नितिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।