मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय, विकास भवन रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय, विकास भवन रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना (ग्रामोत्थान-रीप परियोजना), सहायक प्रबंधक, रुड़की विकासखंड के आस्था सीएलएफ के बीओडी सदस्य, एनआरएलएम तथा ग्रामोत्थान परियोजना की ब्लॉक स्तरीय टीमों ने प्रतिभाग किया।

बैठक का उद्देश्य चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना एवं आगामी कार्यों हेतु ठोस दिशा-निर्देश देना रहा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी गतिविधियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रमुख बिंदुओं में निम्नलिखित शामिल रहे

7 जून 2025 तक सभी लाभार्थियों के बैंक ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाए।

1 से 3 जून 2025 तक कुकीज़ निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

रुड़की ब्लॉक के सहायक खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड टीम को 30 मई 2025 तक भूमि की पहचान एवं आवंटन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, उजाला सीएलएफ, खानपुर द्वारा स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट से सिंघाड़ा आटे की खरीद कर आस्था सीएलएफ द्वारा कुकीज़ निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने को कहा गया। यह भी निर्देशित किया गया कि शेयर धन का अधिकतम 40% तक ही किसी गतिविधि में प्रयोग किया जाए।

इसी क्रम में बहादराबाद विकासखंड के स्वागत एवं अभिनंदन सीएलएफ के बीओडी सदस्यों तथा संबंधित ब्लॉक टीमों के साथ वेस्ट फ्लावर प्रबंधन परियोजना पर भी बैठक हुई। इस परियोजना के तहत मंदिरों व आयोजनों से एकत्र अपशिष्ट फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती एवं अन्य सजावटी उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

महिलाओं द्वारा फूल संग्रहण में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान हेतु त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परियोजना की लागत, क्रियान्वयन योजना, समयसीमा एवं जिम्मेदारियां स्पष्ट की गईं। सभी प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक भी लिया गया ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश