दंगल की कुश्तियां पहलवानों को नशे से दूर रखती हैं – राव आफाक अली

दंगल की कुश्तियां पहलवानों को नशे से दूर रखती हैं – राव आफाक अली

पंचपुरी के ग्राम गढ़मीरपुर में आबाद प्रधान द्वारा आयोजित दंगल में विभिन्न प्रदेशों के पहलवानों ने कुश्तियां लड़कर अपने हुनर और ताकत का प्रदर्शन किया तथा युवाओं को यह संदेश दिया कि नशे से इंसान के हुनर और ताकत को घुन लग जाता है, जिससे उसके शरीर की ताकत और कला दोनों विलुप्त हो जाते हैं।

दंगल में लक्की थापा पहलवान, जो नेपाल से आए थे, ने राजस्थान के समशेर को हराया और बहुत अच्छी रोमांचक कुश्ती का प्रदर्शन किया। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया।

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि खेल जगत में कुश्तियां अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। जिसके शरीर में बल हो और जो अच्छे गुरु से शिक्षा ग्रहण कर दांव-पेंच सीख लेता है, वही कुश्तियों में कामयाबी हासिल करता है।

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सद्भावना बढ़ती है और बड़ा मनोरंजन होता है। जब पहलवान अपनी ताकत और हुनर से आश्चर्यचकित कर देते हैं, जैसे पचास किलो का पहलवान अपने हुनर से 100 किलो के पहलवान को पटकनी देता है, तो दर्शकों में हर्ष और उल्लास होता है और वे तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का हौसला बढ़ाते हैं।

इसके अलावा लाठी पहलवान पंजाब, शौकत पहलवान बुढ़ाना, शेर-ए-पंजाब के जग्गा पहलवान, सहारनपुर के परवेज और जम्मू-कश्मीर बीएसएफ के जवान परवेज गनी आदि दर्जनों पहलवानों ने अपने हुनर और ताकत का प्रदर्शन कर आम जनता की तालियां और इनाम बटोरे।

आयोजक राव आबाद अली प्रधान ने सभी अतिथियों का पगड़ियां बांधकर सम्मान किया।

इस अवसर पर राव मुजीब, जुनेद राणा, राव सुहैल, मास्टर दिलीप सिंह व मास्टर ओमपाल सिंह आदि ने भी पहलवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें इनाम देकर नवाजा।

मास्टर दिलीप ने नेपाल के थापा पहलवान को 5100 रुपये से सम्मानित किया।

इस अवसर पर छीतर के हजारों लोगों ने दंगल का आनंद लिया और मुख्य अतिथि ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली का फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और आबाद प्रधान को इस दंगल के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।