गोली लगने से युवक हुआ था गंभीर रुप से घायल दोनों आरोपियों के कब्जे से इस्तेमाल किए गए 02 तमंचे और 02 कारतूस बरामद

 गोली लगने से युवक हुआ था गंभीर रुप से घायल

दोनों आरोपियों के कब्जे से इस्तेमाल किए गए 02 तमंचे और 02 कारतूस बरामद

 भिक्कमपुर लक्सर निवासी महिला ने कुछ युवकों पर अपने बेटे मोहित से गाली गलोच करना व जान से मारने की नियत से फायर करने के संबंध में शिकायत दी। उपरोक्त मोहित की छाती पर गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । 

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा लक्सर कोतवाली को जल्द घटना के आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए। उक्त निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ा शुरु की गई।   

घटना के दिन से ही लगातार सम्भावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त बाल अपचारी सहित 02 आरोपियों को वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए 02 तमचों व 02 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ़्तार अभियुक्त

1- बाल अपचारी 

2- रजत पुत्र देवपाल उर्फ बबलू  निवासी ग्राम भिक्कमपुर लक्सर हरिद्वार

बरामद माल

1- तमन्चा 315 बोर- 02 व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 

2- जिन्दा कारतूस 315 बोर- 

पुलिस टीम

1-प्र0नि0 राजीव रौथाण

2-व0उ0नि0 मनोज गैरोला

3-उ0नि0 नवीन चौहान (चौकी प्रभारी भिक्कमपुर)

4-हे0का0 अर्जून गुंज्याल

5-का0 सन्दीप रावत

6-का0 अमित 

7-का0 संजय पंवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।