तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 63 शिकायत दर्ज करवाई गई  12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया शेष शिकायतों ग्राम इब्राहिमपुर के युवाओं ने सड़क बनाने के सम्बंध में दिया प्रार्थना पत्र

तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 63 शिकायत दर्ज करवाई गई

 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया शेष शिकायतों

ग्राम इब्राहिमपुर के युवाओं ने सड़क बनाने के सम्बंध में दिया प्रार्थना पत्र 

हरिद्वार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार के सभागर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिनन विभागों सेसम्ब्ंधित 63 शिकायतें दर्ज करवाई गई जिसमें 12 शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित किया गया। 

मुख्यतः पैमाईश, चकबंदी, अतिक्रमण, सौन्दर्यीकरण, भूमि कटाव तथा कब्जा आदि से सम्बन्धित थीं।

आयोजित तहसील दिवस में चन्द्रपाल सिंह शिवालिक नगर में सड़क पार स्थित पार्क को भारत रत्न भीमराव आम्बेडकर के नाम से घोषित कर सौन्दर्यीकरण की मांग की गई। संजय कुमार निवासी फेरपुर में ग्राम फेरपुर तालाब की सरकारी भूमि पर किए गये कब्जे के सम्ब्ंाध में कार्यवाही की मांग की गई, देवेन्द्र सिंह निवासी खेडली ने अभिलेखों में नाम सही करवाने के सम्बंध में आवेदन किया, ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम फेरूपुर कु. शिवानी ने ग्राम समाज की भूमि पर किए गये अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई, बशेषवर प्रसाद सोहलपुर सिकरोढ़ा नदी से हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए उचित प्रबंधन करने के सम्बंध में मांग किया, मो. ताली भारतीय किसान यूनीयन भगतनपुर ने क्षेत्र में सड़को का निर्माण कराए जाने सम्बंधित शिकायत दर्ज की गई आदि समस्याए दर्ज करवाई गई।

तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी शिकायतें दर्ज करवाई गई है उन शिकायतो को समयबद्धता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 

उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए है कि सम्बंधित शिकायत पर जो भी कार्यवाही एवं निराकरण किया गया है उसके सम्बंध में सम्बंधित आवेदनकर्त्ता से जिला कार्यालय को भी अवगत कराने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस के दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, बीडीओ मानस मित्तल, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी श्बाली गुरूंग, एसएनए महेंद्र कुमार यादव, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सहित सम्बंधित अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद