थाना जीआरपी हरिद्वार दिल्ली से लापता 02 बालिकाओ को जीआरपी की सतर्कता से किया गया बरामद रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर संदिग्ध प्रतीत हो रहे 02 लडके व बालिकाओं से पूछताछ के दौरान खुला मामला

थाना जीआरपी हरिद्वार दिल्ली से लापता 02 बालिकाओ को जीआरपी की सतर्कता से किया गया बरामद

रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर संदिग्ध प्रतीत हो रहे 02 लडके व बालिकाओं से पूछताछ के दौरान खुला मामला

दिल्ली मे अज्ञात मे दर्ज है मुकदमा

घर से बहला फुसलाकर लाया गया था बालिकाओ को

अलग-अलग धर्म के है दोनों लडके व बालिकाये

बालिकाओं की बरामदगी हेतु दिल्ली से कई टीमे थी रवाना 

एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा/यात्री सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रूटीन चैकिंग की जा रही थी, दौराने चैकिंग दो संदिग्ध लड़के और दो कम उम्र की लड़की के साथ मिले।

संदिग्धता प्रतीत होने पर उक्त सभी को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त लड़के इन नाबालिक लड़कीयो को उनके घर से बहला फुसलाकर कर लाए है। उक्त लड़के अलग-अलग धर्म के है, लड़कियां काफी कम उम्र की हैं व नाबालिक हैं।

उक्त प्रकरण अतिसंवेदनशील होने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जीआरपी हरिद्वार के द्वारा इसके संबंध में संबंधित थाना-छावला, दिल्ली से तहकीकात की गई तो उनके द्वारा बताया गया इस संबंध में अज्ञात पंजीकृत है।

मामला दो धर्मो से संबंधित होने के कारण तनावपूर्ण है, उक्त बालिकाओं की खोजबीन के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीम रवाना है, उक्त बालिकाओ की सकुशल बरामदगी की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई संबंधित पुलिस एवं बालिकाओ के परिजनों के आने पर उक्त संदिग्ध एवं बालिकाओ को दिल्ली पुलिस के सपुर्द किया गया। बालिकाओ की सकुशल बरामदगी पर दिल्ली पुलिस ने राहत की सांस ली एवं परिजनों द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की सराहना की गई।

पुलिस टीम

1.उ0नि0 अनुज सिंह, थाना अध्यक्ष थाना जीआरपी हरिद्वार 

2.हे0का0 श्याम दास, 

3.का0 प्रदीप कुमार,  

4.का0 जयपाल सैनी,

5.म0का0 उमा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।