केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कर्णसिंह मेहरा ने तीखा बोलते हुवे किया हमला

केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कर्णसिंह मेहरा ने तीखा बोलते हुवे किया हमला

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 11 साल सेवा और सुशासन के रहे है वहीं सीएम ने 11 सालों में सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कर्णसिंह मेहरा ने केंद्र सरकार के इन 11 सालों पर तीखा हमला बोला उन्होंने  कहा कि सीएम का एक बेशर्मी से भरा हुआ बयान है क्योंकि प्रदेश में महिला उत्पीड़न बढ़ा ,पेपर लीक हुए , स्मार्ट सिटी के नाम पर लूट हुई ,बाहर की पुलिस यहां आकर गोलीबारी करती है.प्रधानमंत्री ने कहा हम काला धन वापस लाएंगे 15 लाख देंगे तो कहां है वह काला धन, उन्होंने कहा स्विस बैंक की लिस्ट हम जारी करेंगे किस नेता के कितने पैसे स्विस बैंक में है ये बताएंगे ओ क्यों नहीं बताते। उन्होंने कहा कि सीमाओं को मजबूत करेंगे वहीं अग्निवीर योजना दे दी ,ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने अपनी जान जोखिम में डाली,शहीद हुए ओर इन्होंने ट्रंप के कहने पर सीज फायर कर दिया।  भाजपा की सरकार ने इन 11 सालों में भारत माता को नीचे देखने पर मजबूर किया है। नोट बंदी कर दी लोगों की बेटियों की शादियां रुक गई , बीमारों के पास इलाज के लिए पैसा नहीं था ,पहली बार एटीम की लाइनों में लोगों की मृत्यु हो गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पीएम बने जिन्होंने टीकाकरण का श्रेय लिया,इनके राज में युवा घंटी थाली बजाकर करोना में सड़कों पर नजर आए ।उन्होंने कहा कि  महात्मा गांधी जिनको विश्व पूजता है उनके  ऊपर  नाथू राम गोडसे जिंदाबाद कहने वाले लोगों की सरकार है इस बात की हमें शर्मिंदगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।