जिलाधिकारी प्रत्येक सोमवार को सीधे करेंगे जनसुनवाई जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यालय अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित

जिलाधिकारी प्रत्येक सोमवार को सीधे करेंगे जनसुनवाई

जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यालय अध्यक्ष रहेंगे उपस्थित

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर प्रभावी अंकुश लगाने, सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10 बजे से जिला कार्यालय में जनपद वासियों की सीधे समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा। जिसके लिए जनपद के सभी कार्यालय अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति सोमवार को प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय पहुॅचकर सीधे अपनी समस्या रख सकता है। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों से अधिकारियों तथा कर्मचारियों फील्ड में संक्रियता, कार्मिकों की कार्य पद्धति एवं कार्य शैली का आंकलन भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी फील्ड स्तरीय कार्मिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जन समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही निस्तारण की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार की परिकल्पना को साकार करते हैं तो व्यक्तियों को जन सुनवाई के लिए मुख्यालय की भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन सूचनाओं सहित स्वयं उपस्थित होनेे के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोई भी अत्यावश्यक कार्य पड़ने पर जिलाधिकारी की पूर्वानुमति के बिना किसी भी अधीनस्थ कर्मचारी को जन सुनवाई में न भेजा जाये और न ही जन सुनवाई में अनुपस्थित हों। उन्होंने बताया कि किसी भी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने की दिशा में जनसुनाई अगले सोमवार को की जायेगी क्योंकि प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।