एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का गोलीकांड का बड़ा खुलासा खड़खड़ी क्षेत्र में व्यवसायी गोलीकांड में पंजाब से 02 आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ़्तार

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का गोलीकांड का बड़ा खुलासा

खड़खड़ी क्षेत्र में व्यवसायी गोलीकांड में पंजाब से 02 आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ़्तार

आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने खंगाले थे करीब 1000 से अधिक सीसीटीवी खंगाले

गोलीकांड में में सामने आया नंदू व मंजीत महल गैंग के बीच टकराव

कोर्ट में पैरोकारी के चलते हुआ था हत्या का प्रयास,विदेश से मिली थी सुपारी

षड़यंत्र से जुड़ा एक आरोपी गौरव उर्फ लक्की झज्जर हरियाणा की जेल में है बंद

पुलिस प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में दे रही है दबिश

कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि खडखडी सूखी नदी पुल के पास अज्ञात बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा होटल व्यवसाय जो रोहतक हरियाणा का निवासी है को गोली मारी गयी। इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर जानकारी करते हुए घायल होटल व्यवसाय अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला रोहतक हरियाणा उम्र 25 वर्ष को स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार हेतु इमेरजेन्सी अस्पताल में भर्ती किया गया । 

उक्त प्रकरण के संबंध में घायल के पिता सत्यवान S/O जिले सिह निवासी गाव-सापंला थाना-सांपला जिला-रोहतक (हरियाणा) तहरीर के आधार पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया।

गोलीकांड़ को लेकर गंभीर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा तत्काल सीटी कोतवाली एवं सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम का गठन कर गठित टीम को प्रकरण का पूरा सच सामने लाने एवं आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश जारी किए गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर मु0नगर, शामली, सहारनपुर उ0प्र0, अम्बाला, यमुनानगर हरियाणा, लुधियाना, फगवाडा पंजाब, हरियाणा, पंजाब तक के लगभग लगभग 1000 से अधिक सीसीटीवी को खंगाला तथा मुखविर तंत्र को अलर्ट कर इलैक्ट्रोनिक सर्विलान्स एवं उच्च दर्जे की सुरागरसी पतारसी के अथक प्रयास शुरु किए।

लगातार दिन-रात की मैराथन कसरत के दम पर आखिर कार हरिद्वार पुलिस ने आरोपी मानव हंस व गोरव कुमार को खोधडा रोड जिला फगवाडा पंजाब से दबोचने में कामयाबी हासिल की।

पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी मानव हंस व गौरव कुमार तथा फरार हिमांशू सूद व बॉबी तथा शम्मी खान नन्दू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सदस्य है। नन्दू उर्फ कपिल वर्तमान मे लन्दन मे है । नंदू व मंजित महल गैंग मे आपस मे टकराव है क्योकिं मजित महल ने वर्ष 2016 मे नन्दू उर्फ कपिल सागवान के जीजा डाक्टर उर्फ सुनील की हत्या कर दी थी तब से दोनो गैंगो के बीच लगातार गैंगवार चल रहा है । मंजित महल गैंग का सदस्य गौरव उर्फ लक्की जोकि अभी वर्तमान मे झज्जर हरियाणा जेल मे बन्द है गौरव के मामा का लडका अरुण उर्फ सुखा इस केस में गौरव की कोर्ट मे पैरवी कर रहा है । इसी रंजिश के तहत नन्दू ने विदेश से अरुण की सुपारी अपने गैंग सदस्य हिमांशु सूद को दी थी । 

हिमांशू सूद पर पूर्व मे पंजाब मे काफी मुकदमे दर्ज है । इसी हत्या की प्लानिंग के तहत हिमान्शु को पिस्टल/वाहन इत्यादि उपलब्ध कराये गये थे । प्लानिंग के तहत हिमान्शु, बॉबी, गौरव मानव, व शम्मी खान ने मिलकर अरुण की जानकारी की व हिमान्शु, बॉबी, गौरव लुधियाना से 02 पिस्टल लेकर आये थे। 

 रात को मानव हंस व शम्मी खान पंजाब से बाईक लेकर हरिद्वार आये थे ओर हिमान्शु ने पहले से ही होटल सन व्यू की फोटो भेजकर बताया था कि यहां कमरा लेना है फिर कुछ समय बाद हिमान्शु, बॉबी, गौरव टाटा नैकसोन कार से रुडकी तक आये थे। रुडकी से शम्मी खान बाईक से हिमान्शु, बॉबी को लेकर होटल सन व्यू आया था। यह 05 लोग आपस मे जंगी एप्प से सम्पर्क मे थे जिससे कॉल ट्रेस न हो । 

हिमान्शु, बॉबी, मानव बाईक से अरुण की रैकी कर रहे थे तथा शम्मी खान पैदल रैकी कर रहा था । हिमान्शु, बॉबी के पास पिस्टल था । घटना के दिन हिमान्शु ने अपने पिस्टल से अरुण पर फायर किया तो वह मिस्स फायर हो गया उसके बाद बॉबी ने अरुण पर गोली मारी । गोली मारने के बाद शम्मी खान ट्रेन से ओर मानव हंस, हिमान्शु, बॉबी उसी बाईक से वापस चले गये ।

गिरफ़्तार अभियुक्त गण

1- मानव हंस पुत्र अजय कुमार निवासी हरगोविन्द नगर थाना सिटी फगवाडा जिला कपूरथला पंजाब उम्र-21 वर्ष 

2- गोरव कुमार पुत्र लक्ष्मी दास निवासी B.D.O बहराय नवांशहर पंजाब उम्र 28 वर्ष 

पुलिस टीम

1. रितेश शाह-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वा

2. नरेन्द्र सिंह बिष्ट – निरीक्षक सीआईयू प्रभारी हरिद्वार

3. श्री विरेन्द्र रमोला-निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार

4. उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी–कोतवाली नगर हरिद्वार

5. उ0नि0 प्रदीप कुमार-कोतवाली नगर हरिद्वार

6. उ0नि0 ऋतुराज सिंह-सीआईयू हरिद्वार

7. उ0नि0 संजीत कण्डारी-कोतवाली नगर हरिद्वार

8. उ0नि0 अंशुल अंग्रवाल–कोतवाली नगर हरिद्वार

9. उ0नि0 आशीष नेगी-कोतवाली नगर हरिद्वार 

10. हे0कानि0 सतीश नौटियाल-कोतवाली नगर हरिद्वार

11. कानि0 पदम-सीआईयू हरिद्वार

12. कानि0 उमेश-सीआईयू हरिद्वारआ

13. कानि0 वसीम- सीआईयू हरिद्वार

14. कानि0 निर्मल -कोतवाली नगर हरिद्वार

15. कानि0 सुनील चौहान-कोतवाली नगर हरिद्वार

16. का0 तेजेन्द्र- थाना श्यमापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।