सत्रह हजार सात सौ  रुपये के नकली नोट के साथ किये 02 संदिग्ध आए गिरफ्त में सप्तऋषि क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पकड़ में आए कार सवार नकली नोटो को हरिद्वार में चलाने की थी प्लानिंग

सत्रह हजार सात सौ  रुपये के नकली नोट के साथ किये 02 संदिग्ध आए गिरफ्त में

सप्तऋषि क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पकड़ में आए कार सवार

नकली नोटो को हरिद्वार में चलाने की थी प्लानिंग

चारधाम यात्रा एवं लगातार धर्म नगरी हरकीपैडी में स्नान व पर्वो के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में सभी थाना प्रभारियो को सतर्क दृष्टि बनाये रखने व जनपद में सभी आने -जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियो एवं वाहनो की कडाई से चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था। 

उक्त दिशा-निर्देशो के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार ने चौकी सप्तऋर्षि थाना  क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियो की  चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन कार को चैक किया तो उसके अन्दर बैठे 02  संदिग्ध गौरव जेब से 500-500 रुपये के कुल 15 नोट तथा प्रिन्स की जेब से 100-100/- के रुपये के कुल 102 नोट बरामद हुये हैं।

पूछताछ में दोनों संदिग्ध ने बताया कि आजकल हरिद्वार में काफी भीड-भाड हो रखी है जिसका फायदा उठाकर  बाजार में हम लोग नकली नोट चलाने की योजना बनाकर आए थे। गौरव व प्रिन्स उपरोक्त से बरामद नकली नोटो को कब्जे में  लिया गया  व दोनो को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0स0- 401/2025 धारा-180 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनो अभि0गण को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ़्तार अभियुक्त गण

1- गौरव पुत्र सतीश कुमार निवासी C-179 नियर ओल्ड पोस्ट आफिस डबुआ कालोनी थाना इबुआ जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र 28 वर्ष, 

2- प्रिंस पुत्र रविन्द्र निवासी गली नं0 5 विकास कुंज लोनी थाना टोनीका सिटी जिला गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष

बरामदगी का विवरण

(कुल बरामद नकली धनराशि 17700/-रुपये)

500-500/- रुपये के कुल 15 नोट- (गौरव से बरामद)

100-100/- रुपये के कुल 102 नोट -(प्रिन्स से बरामद)

पुलिस टीम 

1. प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह

2. निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द रमोला

3. उ0नि0आशीष नेगी

4. हे0का0 प्रदीप पवांर

4. कानि0 जसविन्दर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।