जीआरपी रेलवे स्टेशन रुड़की पर मारपीट पर उतारू व्यक्ति को जीआरपी कर्मियों ने किया गिरफ़्तार।
रेलवे स्टेशन रुड़की प्लेटफार्म नं0- 01 पर निकास द्वार के पास एक व्यक्ति नशे में मदहोश होकर काफी हल्ला मचा रहा था, जोकि यात्रियो के साथ गाली-गलौच कर मारने पर उतारू था।
प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को काफ़ी समझाया गया परन्तु वह नहीं माना।
जिसको जीआरपी द्वारा अंतर्गत धारा- 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ़्तार अभियुक्त
1-रामदयाल पुत्र हरि नारायण निवासी सतबरा चौकी कोठिया बाजार थाना- शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम
1-उ0नि0 प्रीति कर्णवाल प्रभारी चौकी जीआरपी रुड़की
2-का0 अजय कुमार
3-हो0गा0 मांगेराम
जीआरपी रेलवे स्टेशन रुड़की पर मारपीट पर उतारू व्यक्ति को जीआरपी कर्मियों ने किया गिरफ़्तार।
