पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन मंगलौर विधानसभा में लिब्बरहेड़ी पंप पर मिलेगा एक रुपये पेट्रोल और डेढ़ रुपये डीजल सस्ता

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन

मंगलौर विधानसभा में लिब्बरहेड़ी पंप पर मिलेगा एक रुपये पेट्रोल और डेढ़ रुपये डीजल सस्ता

हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा में लिब्बरहेड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पंप पर एक रुपये पेट्रोल और डेढ़ रुपये डीजल सस्ता मिलेगा।
शनिवार को लिब्बरहेडी में डॉ एससी अग्रवाल व नलिन अग्रवाल के नव प्रतिष्ठान जीसीए फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप (रिलायंस जियो बीपी लिमिटेड रिटेल आउटलेट) का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार) डॉ संजीव बालियान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉ एससी अग्रवाल परिवार के द्वारा समाजसेवा के लिए चलाए अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी धनाढ्य परिवारों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रकल्प चलाए जाने चाहिए, ताकि उन्हें भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक सराहा मिले। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अग्रवाल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए कार्य करें।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष (हरिद्वार) चौधरी राजेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष (मुजफ्फरनगर) सुधीर सैनी, चीफ इंजीनियर केके अग्रवाल, मनोज त्यागी, अभिषेक गुर्जर, अर्चित मित्तल, समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग, चेयरमैन सुशील राठी, धर्मेंद्र प्रधान, अधिवक्ता नीरज उर्फ वीर गुर्जर, रविश कसाना, विकास गर्ग, प्रतीक, प्रणव जैनर, संदीप सैनी, नीर गुप्ता, अंकित चौहान सहित अन्य सम्मानित गण भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।