एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर देह व्यापार को लेकर हरिद्वार पुलिस का एक्शन मोड़ में पुलिस ने 3 महिलाएं, 2 पुरुष एवं होटल संचालक सहित कुल 6 व्यक्तियों को मोके से  हिरासत में लिया रुड़की शहर के विभिन्न होटलों में अवैध देह व्यापार की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी की गई।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर देह व्यापार को लेकर हरिद्वार पुलिस का एक्शन मोड़ में

पुलिस ने 3 महिलाएं, 2 पुरुष एवं होटल संचालक सहित कुल 6 व्यक्तियों को मोके से  हिरासत में लिया

रुड़की शहर के विभिन्न होटलों में अवैध देह व्यापार की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी की गई।

मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य किये बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हरिद्वार द्वारा देह व्यापार पर एक बड़ी कार्रवाई की गई।

रुड़की शहर के विभिन्न होटलों में अवैध देह व्यापार की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी की गई। 

पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त होटल का संचालक सूरज पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता व उसके साझेदार निशांत निवासी रुड़की द्वारा लीज पर लेकर किया जा रहा था और वे पिछले तीन वर्षों से इसमें देह व्यापार का संगठित कारोबार चला रहे थे।

ब्रोकर महिला एवं नीरज शर्मा रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में काफ़ी सक्रिय हैं वे पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुके हैं, और ये लगातार होटल संचालक के संपर्क में थे।

पुलिस टीम द्वारा मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। होटल के संचालक सूरज मौके से फरार हो गया तथा उसका साथी निशांत भी मौके पर नहीं मिला, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाना गंगनहर लाया गया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

हिरासत में लिये गये आरोपित

1. अफजाल पुत्र जाहिद निवासी लक्सर

2. मोहसिन पुत्र इब्राहिम निवासी लक्सर

3. होटल मैनेजर सचिन निवासी पठानपुरा, मलकपुर चुंगी, रुड़की

4. महिला आरोपी

5. महिला आरोपी 

6. महिला आरोपी 

पुलिस टीम

1. महिला उपनिरीक्षक राखी रावत

2. एएसआई  देवेंद्र कुमार

3. हे.का. राकेश कुमार

4. महिला हे.का. बीना गोदियाल

5. का. मुकेश कुमार

6. का. जयराज भंडारी

7. का. दीपक चंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।