डॉ हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर  हरिद्वार में इंटरनेशनल ओलंपिक डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम में शिक्षा और खेल में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कोच और स्पोर्ट्स टीचर को सम्मानित किया गया। 

डॉ हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर  हरिद्वार में इंटरनेशनल ओलंपिक डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 

कार्यक्रम में शिक्षा और खेल में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कोच और स्पोर्ट्स टीचर को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार अध्यक्ष आशुतोष शर्मा  का  शाल भेंटकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। और साथ ही साथ स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह और माला पहनकर कोच स्पोर्ट टीचर और गरीब खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करने वाले विभूतिगण का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अध्यापक और स्पोर्ट टीचर का खेल और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। वह अपने छात्रों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। वह बिना किसी भेदभाव के अपने शिष्यों को महत्वपूर्ण टिप्स देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इस अवसर पर स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव भारत भूषण ने कहा कि आज *इंटरनेशनल ओलंपिक  डे* पर सहयोगीगण अध्यापक और कोच को सम्मानित करते हुए हमें बड़ा गर्व हो रहा है। जिन अध्यापक और कोच को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन राजघाट कनखल के सम्मानित संत गोविंद दास जी (योगाचार्य) के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव भारत भूषण के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीoएमoराणा   (राणा स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की) धर्मेंद्र सिंह चौहान (प्रधानाचार्य आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट)संजय अरोड़ा,,अजय शर्मा (शिक्षा विभाग उत्तराखंड) 

हिमांशु चोपड़ा (रोटरी क्लब हरिद्वार) 

आकाश चौहान , नागेंद्र  राणा( अध्यक्ष भाजपा मंडल ज्वालापुर) 

अरविंद शर्मा(प्रधानाचार्य डॉ हरि राम  इंटर कॉलेज कनखल) 

 राजेश मिश्रा (चीफ स्टारटर एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार)

 श्रीमति रेखा मिश्रा सुश्री लक्ष्मी राणा नैना अग्रवाल को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंदशर्मा जी के द्वारा सभी अतिथिगण अभिभावक तथा खिलाड़ियों का धन्यवाद यापित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी (बालक बालिका) टीम के साथ-साथ प्रेम सिंह तथा विद्यालय परिवार ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।