एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में नशा मुक्त हरिद्वार के लिए दृढ़संकल्प हरिद्वार पुलिस, बाइक रैली का किया आयोजन एसपी सिटी पंकज गैरोला ने हरी झण्डी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में नशा मुक्त हरिद्वार के लिए दृढ़संकल्प हरिद्वार पुलिस, बाइक रैली का किया आयोजन

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने हरी झण्डी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

बाइक रैली में विभिन्न थाना/चौकियों से पुलिस कर्मी हुए सम्मिलित

जनपद हरिद्वार को नशामुक्त करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा ऋषिकुल मैदान से नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। 

रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें सिटी क्षेत्र के थाना/चौकियों से बड़ी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक व स्कूटी सहित प्रतिभाग किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

दोपहिया एवं सरकारी चौपहिया वाहनों के साथ निकाली गई इस रैली में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताया गया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में बताने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।