सिंचाई विभाग उत्तराखंड हरिद्वार में   तीन वर्ष की अनुबंध अवधि यानी 31-05-2025 तक समाप्त होने के बाद भी बैरागी कैंप मेला भूमि पर काबिज है इरकाॅन इंटरनेशनल लि0 (ठेकेदार) का कास्टिंग यार्ड/RMC प्लांट, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सम्बंधित विभाग ने अपनी साठ गांठ कर रखी है इसी लिए वो जमीन को खाली नही कर रहा है। 

सिंचाई विभाग उत्तराखंड हरिद्वार में   तीन वर्ष की अनुबंध अवधि यानी 31-05-2025 तक समाप्त होने के बाद भी बैरागी कैंप मेला भूमि पर काबिज है इरकाॅन इंटरनेशनल लि0 (ठेकेदार) का कास्टिंग यार्ड/RMC प्लांट, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सम्बंधित विभाग ने अपनी साठ गांठ कर रखी है इसी लिए वो जमीन को खाली नही कर रहा है। 

हरिद्वार सिंचाई खंड (उत्तराखंड)  विभागीय सांठगांठ के‌ चलते  तीन वर्ष की अनुबंध अवधि 31-05-2025 तक समाप्त होने के उपरांत भी हरिद्वार बैरागी कैंप (मेला भूमि) पर स्थापित है इरकाॅन इंटरनेशनल लि0 (ठेकेदार) का कैंप व कास्टिंग यार्ड/ RMC प्लांट।

आपको बताते चलें कि हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में मेला भूमि है जिसका स्वामित्व सिंचाई खंड उत्तर प्रदेश है, लेकिन इस मेला भूमि पर वर्ष 01-06-2022 में उत्तर प्रदेश सिंचाई खंड (उत्तर प्रदेश सरकार) से अनुमति लिए बिना ही  सिंचाई खंड हरिद्वार अधिशासी अभियंता कार्यालय के द्वारा तीन वर्ष के लिए बैरागी कैंप डुब क्षेत्र की भूमि जोकि  NGT की परिधि में आने बावजूद इरकाॅन इंटरनेशनल लि0 (ठेकेदार ) को तीन वर्षों के लिए कास्टिंग यार्ड एवं प्लांट स्थापित करने की अनुमति दे दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंचाई खंड हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा तीन वर्ष के लिए लीज पर दी गई बैरागी कैंप स्थित भूमि का अनुबंध 31-05-2025 को समाप्त होने के बावजूद सिंचाई खंड हरिद्वार (उत्तराखंड) की सांठगांठ के चलते इरकाॅन इंटरनेशनल लि0 (ठेकेदार) का प्लांट अभी भी स्थापित हैं जो तीन वर्षों के अनुबंध अवधि के पश्चात अवैध रूप से संचालित चल रहा है। जिसको लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।

हरिद्वार सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता से फोन पर संपर्क करके अवैध रूप से संचालित उपरोक्त कास्टिंग यार्ड/  RMC प्लांट के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आखिर अब देखना यह है कि अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हरिद्वार (उत्तराखंड) के द्वारा तीन वर्ष अनुबंध अवधि के पश्चात इरकाॅन इंटरनेशनल लि0 (ठेकेदार) के कास्टिंग यार्ड/RMC प्लांट को हटवाकर बैरागी कैंप स्थित मेला भूमि को कब खाली कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।