काँवड मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया पर्दाफाश
आरोपियो के कब्जे से हरिद्वार, देहरादून व सहारनपुर उ0प्र0 आदि क्षेत्रो से चोरी की गयी 10 मोटर साईकिले बरामद की
टिबड़ी की जंगलों में छिपाई गयी थी मोटर साईकिलें, पुलिस ने अभियुक्त की निशादेही पर बरामद की 09 मोटर साईकिल
चोरी की मोटर साइकिलों में ज्वालापुर से हुई चोरी की मो0 साइकिल भी है शामिल
अभियुक्त गण पहले देहरादून में करते थे टेंट हाउस में काम, वहीं पर बनाया चोरी मोटा मुनाफा कमाने का प्लान
भीड़भाड़ वाले इलाकों में करते थे रेकी,मौका मिलते ही करते थे काम
को वादी सन्नी कुमार पुत्र सतीश कुमार नि0 ग्राम भारूवाला गोवर्धनपुर थाना खानपुर हरिद्वार द्वारा अपनी मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UK 08 AY 5554 को अज्ञात चोर द्वारा पीठ बाजार सेक्टर-4 से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर में मु0अ0 अभियोग पंजीकृत करवाया गया ।
रानीपुर पुलिस टीम एंव सी0आई0यू0 हरिद्वार की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चोरी के अभियोगो के अनावरण एवं अभियुक्तो की धरपकड हेतु सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये दौराने चैकिंग मन्दिर तिराहा के पास निर्मल बस्ती जाने वाले कच्चे रास्ते से अभियुक्तगण 1. सुखदेव पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम बुग्गावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार, 2- नितिन पुत्र अशोक निवासी ग्राम दौड़बसी थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र-19 वर्ष व 3- एक नाबालिग विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार/संरक्षण में लेकर उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की गयी मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UK 08 AY 5554 की बरामदगी की गयी।
हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर उ0प्र0 आदि क्षेत्रों से भी कई मोटर साईकिलें चोरी करना एवं इस अपराध में अपने साथ स्वयं के एक नाबालिक रिश्तेदार को भी शामिल करना बताया, तथा चोरी की गयी मोटर साईकिलों को हरिद्वार लाकर टिबडी से आगे बी0एच0ई0एल0 स्टेडियम की तरफ जाने वाली सडक से जंगल की ओर जाने वाली पगडंडी पर अन्दर जाकर झाडियों में छिपाना बताया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियो की निशांदेही पर झाडियो से 09 अन्य चोरी की मोटर साईकिले जिसमें 01 मो0सा0 थाना ज्वालापुर से चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित है, तथा अन्य बरामद हुयी मोटर साईकिलो की जानकारी की जा रही है । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा उनके चेचिस नंबर का हटाकर अब इन मोटरसाइकिलों को अलग-अलग जगह बेचना था जिसमें हमें एक अच्छा मुनाफा हो जाताl लेकिन पुलिस ने हमारे अरमानों पर पानी फेर दिया है l अभियुक्त पहले देहरादून में एक टेंट हाउस की दुकान में काम करते थे जहां इन्होंने मोटा मुनाफा कमाने के लिए मोटरसाइकिल चोर कर उनके नंबर एवं चेचिस नंबर बदलकर बेचने का प्लान बनाया था l
गिरफ़्तार अभियुक्त
1- सुखदेव पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम बुग्गावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार ।
2- नितिन पुत्र अशोक निवासी ग्राम दौड़बसी थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार ।
3- एक विधि विवादित किशोर
बरामदगी
1-10 मोटर साइकिल
पुलिस टीम
कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर,व0उ0नि0 मनोहर रावत,उ0नि0 विकास रावत,अ0उ0नि0 रीना कुंवर,अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, हे0का0 28 गोपीचन्द,हे0का0 300 प्रदीप अतवाडिया,का0 176 गम्भीर तोमर,का0 1041 अर्जुन रावत,का0 1329 दीप गौड,का0 1365 उदय नेगी,
सी0आई0यू0 टीम
1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी
2- का0 वसीम
काँवड मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस ने अन्तर्राज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया पर्दाफाश आरोपियो के कब्जे से हरिद्वार, देहरादून व सहारनपुर उ0प्र0 आदि क्षेत्रो से चोरी की गयी 10 मोटर साईकिले बरामद की
