मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की माह जून, 2025 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में जिन विभागों के द्वारा ‘सी’ व ‘डी’ रैंकिंग प्राप्त की गई, उन विभागों की मदवार समीक्षा की गई ।

 मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की माह जून, 2025 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में जिन विभागों के द्वारा ‘सी’ व ‘डी’ रैंकिंग प्राप्त की गई, उन विभागों की मदवार समीक्षा की गई ।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (समूह गठन), राजकीय सिंचाई (सिंचन क्षमता सृजन), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), जल जीवन मिशन, जननी सुरक्षा योजना (स्वास्थ्य विभाग), प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (बाल विकास विभाग), वृक्षारोपण (वन विभाग) और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (लघु उद्योग विभाग) द्वारा माह जून, 2025 की प्रगति रिपोर्ट में ‘डी’ श्रेणी प्राप्त की गई ।

‘डी’ श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, शहरी विकास विभाग को कड़ी फटकार लगाई गई । साथ ही, माह जुलाई के अंत तक रैंकिंग में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए गए । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह गठन के लक्ष्य को एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।

समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के जनपदीय नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद लक्सर व नगर पंचायत पाडली गर्जर के अधिशासी अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिनका मुख्य विकास अधिकारी महोदया के द्वारा स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश