एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के बेहद कुशल एवं एनर्जेटिक नेतृत्व में रेलवे क्षेत्रांतर्गत कांवड मेला 2025 सकुशल सम्पन्न। 20 लाख से अधिक कांवड़ियों/श्रद्धालुओं को सकुशल पहुंचाया उनके गन्तव्यों किया रवाना जीआरपी के साथ रेलवे विभाग, आरपीएफ, आईआरबी, बीडीएस, एटीएस द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर की गईं महत्वपूर्ण ड्यूटियां भोलों व अन्य यात्रियों के लगभग 5 लाख कीमत के 36 मोबाइलों को खोजकर किया गया उनके सुपुर्द

एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के बेहद कुशल एवं एनर्जेटिक नेतृत्व में रेलवे क्षेत्रांतर्गत कांवड मेला 2025 सकुशल सम्पन्न।

20 लाख से अधिक कांवड़ियों/श्रद्धालुओं को सकुशल पहुंचाया उनके गन्तव्यों किया रवाना

जीआरपी के साथ रेलवे विभाग, आरपीएफ, आईआरबी, बीडीएस, एटीएस द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर की गईं महत्वपूर्ण ड्यूटियां

भोलों व अन्य यात्रियों के लगभग 5 लाख कीमत के 36 मोबाइलों को खोजकर किया गया उनके सुपुर्द

40 से अधिक असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को रेलवे स्टेशन परिसर से किया गिरफ्तार

मेले मे खोए 70 महिला, पुरूष व बच्चों को खोजकर उनके परिजनों के चेहरों पर लौटाईं खुशियां

रेलवे स्टेशनो पर दिव्यांग, असहाय व बीमार व्यक्तियों की मदद कर पहुंचाया अस्पताल/प्लेटफॉर्म/ट्रेन कोच

विभिन्न रेलवे ट्रैकों पर जान जोखिम में डालकर पैदल चल रहे हजारों कांवड़ियों को सही रास्तों से भेजा गया, जिस कारण बड़ी दुर्घटना होने से बची

सभी रेलवे स्टेशन प्रांगणों में कांवडियों को 24×7 लगातार पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से सूचना दी गईं

बिना किसी दुर्घटना के 20 लाख से अधिक कांवड़ियों को सीमित क्षेत्र से पुलिस बल द्वारा सकुशल गंतव्यों तक भेजना बड़ी उपलब्धि है पूरी टीम बधाई की पात्र है” – एसपी जीआरपी

एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट के दूरदर्शी नेतृत्व में जीआरपी क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मेला-2025 बिना किसी बड़ी अनहोनी के कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जीआरपी द्वारा अन्य विभागों के साथ उच्च स्तर का समन्वय बनाते हुए आज श्रावण महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सकुशल सम्पन्न हुए मेले में दिन-रात मेहनत करते हुए शानदार कार्य किया। 

विस्तृत फैले जीआरपी क्षेत्रांतर्गत सीमित प्लेटफार्म में असीमित कांवड़ियों का सैलाब आया जिसको जीआरपी द्वारा रेलवे विभाग, आरपीएफ, आईआरबी, बीडीएस, एटीएस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बिना किसी दुर्घटना के सकुशल रेलवे स्टेशनों से रवाना किया। 

इस वर्ष कांवड़ मेले में लगभग 20 लाख से अधिक कांवड यात्रियों का रेल के माध्यम से आवागमन हुआ। 

सम्पूर्ण जीआरपी कांवड मेला क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 03 जोन व 06 सैक्टरों में विभाजित किया गया था।

कांवड यात्रा के दौरान लगभग ₹500000 कीमत के 36 मोबाईल फोन्स को खोजकर कांवड यात्रियों के सुपुर्द किया गया है। अपने परिजनों से बिछुडे 70 महिला पुरूष व बच्चों को परिजनो से मिलवाकर उनके चेहरे की खुशी लौटाई गई है।270 बैग/पर्स/कपड़ा आदि जो यात्रियो के खो/छूट गये थे उनको भारी भीड़ में खोजकर वापस किये गये। यात्रियों द्वारा तहे दिल से जीआरपी का धन्यवाद बोला गया। रेलवे स्टेशनों पर आने वाले 100 से अधिक बुजुर्गों व असहाय व्यक्तियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन व कोच तक पहुँचाने में सहायता की गयी तथा बीमार व्यक्तियो/काँवडियो को 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भिजवाया गया। यात्रा के दौरान कावड़ियों के वाहनों द्वारा जगह-जगह रेलवे फाटक को पहुंचाए गए नुकसान को यथाशीघ्र जीआरपी द्वारा तत्परता से सहयोगी टीमों के साथ मिलकर ठीक करवाकर, यात्रियों के आवागमन हेतु सुचारु किया गया। जिस कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। 40 से अधिक असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को रेलवे स्टेशन परिसर से किया गिरफ्तार हजारों की संख्या में पैदल कांवड़ यात्री शॉर्टकट रूट अपनाकर अपनी जान को जोखिम में डालते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे जिनको जीआरपी द्वारा सुरक्षित मार्गो से भेजा गया जिस कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।