अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम

अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन

राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही डीएम

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। जिला खान अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यम से अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसका जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान  लेते हुए उन्हें छापेमारी के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम उनके द्वारा  टीम गठित की गई तथा रात्रि 02ः15  बजे  रात्रि को जनपद हरिद्वार तहसील के ग्राम सहदेवपुर हरदेवपुर उर्फ रानीमाजरा में अवैध खनन में विभागीय दल के द्वारा मै० शिव शक्ति स्टोन केशर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के समय पाया गया कि मै० शिव शक्ति स्टोन क्रेशर को 10 जुलाई 2025 को सीज किया गया है। क्रेशर को सीज किये जाने के उपरान्त भी क्रेशर स्वामी के द्वारा चौरी से अवैध रूप से उप खनिज लिये जाने के कारण क्रेशर के मैन गेट को मौके पर सीज कर चौकी फेरूपुर में खड़ा किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।