मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को उद्यान विभाग से संचालित नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत कलस्टर आधारित पॉलीहाउस की समीक्षा बैठक अयोजित की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को उद्यान विभाग से संचालित नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत कलस्टर आधारित पॉलीहाउस की समीक्षा बैठक अयोजित की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया की विभाग द्वारा दिये गये लक्ष्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ति किये जाने, कलस्टरों का चयन कर उच्च मूल्य वर्धक फसलो को बढावा दिया जाये जिससे बाजार आसानी से उपलब्ध हो सके और कृषकों की आय में वृद्धि हो सके, साथ ही कलस्टरों में जैविक उत्पादन को बढावा दिया जाये इसके साथ ही योजना के क्रियान्वयन में होने वाली समस्यों पर भी विचार विमर्श किया जिसमें विभाग के कार्मिकों द्वारा कृषकांश अधिक होने के कारण योजना में धीमी प्रगति बताई गयी, इस सन्दर्भ में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा NRLM, सहकारिता, रीप समूह की महिलाओं / कृषकों को लाभान्वित किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया। साथ ही  द्वारा समूह को 100 वर्गमी० से बढाकर 500 वर्गमी० तक पॉलीहाउस निर्माण हेतु चयन उपरान्त लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये, इस के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा उद्यान विभाग के समस्त सचल दल प्रभारियों को विकास खण्ड में तैनाथ BMM से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करते हुये योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला परियोजना प्रबन्धक के माध्यम से स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं को योजना से लाभान्वित करने तथा उद्यान विभाग को सहयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही जनपद के लक्ष्यों के सापेक्ष एक सप्ताह में होने वाली प्रगति से अवगत कराने हेतु भी निर्देशित किया गया है। बैठक में परियोजना निदेशक, सहायक निबन्धक सहकारिता विभाग, जिला विकास अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला परियोजना प्रबन्धक अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी सहित उद्यान विभाग के समस्त फील्ड कार्मिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग; ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।
0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा