कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल एवं प्रशस्ति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया

कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया

जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों की वीर नारियों,एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार भी वीर नारी है उसको और परिजनों को शॉल एवं प्रशस्ति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया

शहीद सैनिकों की वीर नारियों,बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए अपने दायित्वों को निर्वहन कर रहे सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का तत्परता से किया जायेगा निदान।

 जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में धूम धाम से मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया तथा शहीदों के याद में 2 मिनिट का मौन रख कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने  कार्यक्रम में उपस्थित शहीद सैनिकों की वीर नारियों,उनके परिजनों ,भूतपूर्व सैनिकों एवं कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों,छात्र छात्राओं,एनसीसी कैडेटों का कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस की 26 वी वर्षगांठ मना रहे है इस दिन हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मन देश के सैनिकों को खदेड़ते हुए युद्ध में विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस एवं बहादुरी का परिचय देते हुए विजय हासिल की तथा इस युद्ध में प्रदेश के 75 सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, ऐसे वीर जवानों को एवं उनके माता पिता को शत शत नमन है।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक विषम कठिन परिस्थितियों में सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से कर रहे है। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों की वीर नारियों सीमा पर तैनात सैनिकों के परिजनों तथा देश के रक्षा में तैनात रहे भूतपूर्व सैनिकों की कोई भी समस्या है तो वह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन के माध्यम प्रेषित की सकते है। उन्होंने कहा कि यदि किसी की कोई गंभीर समस्या है तो वह किसी भी कार्य दिवस या प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम में उनसे मिलकर अपनी समस्याएं रख सकते है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कारगिल शहीद मान सिंह गोसाई के परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनपद के 13 वीर शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं उनके परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों तथा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल विभाग के तत्वाधान में कारगिल शहीद की स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेता टीम को जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

 इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार ने कारगिल शहीद सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध 08 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक जो 78 दिनों तक चला जिसमें प्रदेश के 75 जाबांज सैनिक देश की रक्षा  के लिए शहीद हुए थे। जिसमें जनपद हरिद्वार के राइफल मेन मान सिंह गोसाईं ने 29 जून 1999 को इस युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए। उन्होंने कार्यक्रम में  उपस्थित होने पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सहित वीर नारियों ,शहीद सैनिको के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों,अधिकारियों एव कार्मिकों,एनसीसी कैडेट और छात्र छात्राओं का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शैफाली गुरांग ,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद,विंग कमांडर डॉ सरिता नेगी पंवार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार
सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार ऑर्डिनरी कैप्टन डी एस गुसाईं,सूबेदार सुधीर चंद्र, शहीद सैनिकों की वीर नारियां भूतपूर्व सैनिक,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप चंद्र पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!