राहुल गांधी ने संसद भवन में भारत के 7 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों से आए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई जहां उनकी समस्याओं को गहराई से समझा।

राहुल गांधी ने संसद भवन में भारत के 7 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों से आए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई जहां उनकी समस्याओं को गहराई से समझा।

इन कर्मचारियों को अग्निवीर के रूप में टेन्योर आधारित कर काम पर रखा जा रहा है। सिर्फ इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 511 स्किल्ड कर्मचारियों के लिए पद हैं, जिनमें से 500 रिक्त हैं, मगर फिर भी इन नए रिक्रूट्स को उन पदों में शामिल नहीं किया गया है।

और तो और इन्हें अपनी बात सार्वजनिक रूप से उठाने का भी अधिकार नहीं – ये उनके कॉन्ट्रैक्ट तक में डाला गया है। काम वही लिया जा रहा है जो स्थायी कर्मचारी करते हैं मगर समान सुविधाओं को ऐसे कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से छीन लिया गया है।

ये पूरा माजरा इसलिए ताकि इन्हें कई सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा जाए, इनको अस्थायी रूप से कार्यरत रखा जाए और मौका आने पर आसानी से निकाल दिया जाए।

पूरी देशभक्ति के साथ, भारत की सुरक्षा के लिए दिन-रात एक कर, पूरी जी-जान से काम करने वाले इन युवाओं के प्रति देश और सरकार की भी ज़िम्मेदारी बनती है। इनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए, इनके परिवारों का ख्याल रखा जाए – इन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा दी जाए।

इस भेदभाव के ख़िलाफ़ पूरी मजबूती के साथ खड़ा हूं और पूरी ताक़त से इनकी आवाज़ बुलंद करूंगा – सरकार के कानों तक पहुंचाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।