जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से किया गया पक्का निर्माण जेसीबी के द्वारा ध्वस्त करते हुए कब्जामुक्त किया

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से किया गया पक्का निर्माण जेसीबी के द्वारा ध्वस्त करते हुए कब्जामुक्त किया

3130 वर्ग मीटर से अधिक भूमि कराई गई कब्जामुक्त

तहसील रूड़की के अन्तर्गत लण्ढौरा मार्ग पर नायब तहसीलदार यूसुफ अली के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरूद्ध चलाये गये अभियान में खसरा नम्बर 129 से 2510 वर्ग मीटर भूमि कब्जा मुक्त कराते हुए सरकारी भूमि का बोर्ड लगाया गया। तहसील भगवानपुर के झीड़ियान ग्रंट गांव में अंबेडकर पार्क की भूमि खसरा नंबर 390 क्षेत्रफल 620 वर्ग मीटर जिसमें ग्रामीणों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था। पार्क की भूमि को पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण मुक्त कराकर कब्जा ग्राम प्रधान एवं ग्राम सभा को दे दिया गया है। इसके साथ ही नौकराग्रांट गांव में अवैध कब्जेदार जोगेश कम्बोज पुत्र सेवाराम व सरदार मित्तर सिंह पुत्र मलखान के द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से किया गया पक्का निर्माण जेसीबी के द्वारा ध्वस्त करते हुए कब्जामुक्त किया गया। 

कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार भगवानपुर अनिल गुप्ता, राजस्व निरीक्षक लेखचंद गुप्ता, पटवारी सुभाष चौहान, ललित कुमार राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश तथा राजस्व उप निरीक्षक दाउद अली, संजय सहित अतिक्रमणकारी और ग्राम प्रधान के अलावा ग्रामवासी मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।