ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती एवं औषधि निरीक्षक मेघा द्वारा तिबड़ी, हरिद्वार क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती एवं औषधि निरीक्षक मेघा द्वारा तिबड़ी, हरिद्वार क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

सूचना मिलते ही टीम तत्काल रणिपुर पुलिस की सहायता से निरीक्षण हेतु संबंधित मेडिकल स्टोरों पर पहुँची। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएँ पाई गईं। विशेष रूप से नारकोटिक दवाओं की बिक्री एवं क्रय से संबंधित रिकॉर्ड में अनेक खामियाँ पाई गईं।

उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देश प्रदान किए गए एवं निश्चित समयावधि में सुधार करने की मोहलत दी गई है।

सभी मेडिकल स्टोरों को यह निर्देशित किया गया है कि नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह अत्यावश्यक है कि वे नारकोटिक रजिस्टर एवं विक्रय रजिस्टर का सही ढंग से संधारण करें। बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) के किसी भी ग्राहक को नारकोटिक दवाएं न दी जाएँ।

निर्देशों का अनुपालन न किए जाने की स्थिति में यह औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।