हरिद्वार पुरकाजी नेशनल हाइवे होगा फोरलेन खानपुर से हरिद्वार दूरी होगी कम सरल, सुखद व सुरक्षित होंगी यात्राएं

हरिद्वार पुरकाजी नेशनल हाइवे होगा फोरलेन खानपुर से हरिद्वार दूरी होगी कम सरल, सुखद व सुरक्षित होंगी यात्राएं

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनएच 334ए के खानपुर–हरिद्वार रोड के फोरलेन करने हेतु संरेखण की सहमति हेतु प्रस्तुतिकरण बैठक जिला डीएम कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद,खानपुर विधायक उमेश कुमार, हरिद्वार विधायक प्रतिनिधि अमित गौतम,पार्षद मयंक गुप्ता, ईई एनएचएआई सुरेश तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। सभी के द्वारा प्रस्तावित एलायमेंट पर सहमति व्यक्त की है। 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, विधायक खानपुर उमेश कुमार, मो.शहजाद ने कहा कि लोगों का जीवन आसान हो, किसी को भी परेशानी न हो तथा यात्राएं सरल, सुखद व सुरक्षित हों, वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे। इस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार की जाएं। अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने एलॉयमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आबादी क्षेत्र में एलिवेटेड रोड, तथा जहां पर एलिवेटेड रोड भी संभव नहीं है, उन स्थानों को बायपास करते हुए बायपास रोड प्रस्तावित की जा रही है। 

फोरलेन बनने से ये होंगे फायदे

उन्होंने बताया कि खानपुर–हरिद्वार सड़क मार्ग के कुल 43.5 किमी फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा, ओवरटेकिंग कम होगी जिससे संभावित दुर्घटनाएं कम होंगी तथा जाम के झाम से भी निजात मिलेगी।

कम होगी दूरी

 उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण से खानपुर से हरिद्वार की दूरी 46.5 किमी से घटकर 43.5 किमी रह जाएंगी, जिससे 3 किमी की दूरी घटेगी पर यात्रा में लगने वाला समय भी बहुत कम रह जाएगा। 

मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनने से ये होंगे फायदे

उन्होंने बताया कि भीड़–भाड़ एवम् आबादी क्षेत्रों में कुल 7.5 किमी एलिवेटेड रोड प्रस्तावित की जा रही है, जिसके बनने से ट्रैफिक बाधित नहीं होगा और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी, आवागमन बिना रुके व सरल होगा, ईंधन की बचत होगी, जल्दबाजी के कारण होने वाली दुर्घटनाएं कम होंगी और शहर वासियों के वाहनों के लिए रूट भी आसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!