शिक्षा व खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बेटियों को किया जाये सम्मानित। डीएम बेटियों को बड़ी-बड़ी कम्पनियों का कराया जाये भ्रमण। डीएम

शिक्षा व खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बेटियों को किया जाये सम्मानित। डीएम

बेटियों को बड़ी-बड़ी कम्पनियों का कराया जाये भ्रमण। डीएम

पोषण ट्रेकर एप पर शुद्धता से शतप्रतिशत डेटा किया जाये अपलोड! डीएम

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना तथा बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक ली। 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में लिंगानुपात कम है, उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाये। उन्होंने विद्यालयों में पढ़ रही बालिकाओं से कम से कम 4 से 5 हजार बालिकाओं को सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर हायर करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित कराने, बालिकाओं को विभिन्न प्रोडक्स् के उत्पादन एवं मैनुफेक्चरिंग, आधुनिक मशीनों की प्रत्यक्ष जानकारी हेतु सिडकुल की बढ़ी कम्पनियों का भ्रमण कराने के निर्देश दिये। 

उन्होंने बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र समय से खुले तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी बच्चों क डाटा पूरी शुद्धता व सटीकता से पोषण ट्रेकर एप पर अपलोड करने के निर्देश दिये। उन्होंने 15 अगस्त तक मिशन मोड में अभियान चलाकर पोषण ट्रेकर एप पर शतप्रतिशत डाटा अपलोड करने के निर्देश दिये। उन्होंने समय-समय पर फूड की क्वालिटी चैक करने तथा सेक्टर ऑफिसर्स के माध्यम से भी क्वालिटी चैक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई भी आंगनबाड़ी केन्द्र जर्जर भवन में संचालित न हो, यदि किराये पर संचालित करने की आवश्यकता है तो किराये के भवन में संचालित किया जाये। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा विद्यालयों के जर्जर भवन में संचालित न होने के सम्बन्ध में सभी से सर्टिफिकेट लेने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने चिकित्सा, शिक्षा तथा बाल विकास, पंचायतीराज, बिजली, विद्युत, ग्राम्य विकास विभाग को आपसी समन्य से कार्य करने तथा उप जिलाधिकारी या खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समय-समय पर कोर्डिनेशन बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के आस-पास सफाई व्यवस्था करने के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिये। 

वो मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने फूड्स की क्वालिटी तेनात अधिकारियों के माध्यम से चैक कराने, किचन गार्डन विकसित करने आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

बैठक में  मुख्य शिक्षा अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, डिप्टी एसपी एसपी बलूनी, एपीडी नलनीत घिल्डियाल, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग; ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। करीब डेढ़ महीने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बरेली से दबोचा।
0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा