जीआरपी उत्तराखण्ड कप्तान तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में कुमाऊं एवं गढ़वाल के सभी जीआरपी थानों में एक साथ चलाया गया नशा मुक्ति अभियान जीआरपी के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ

जीआरपी उत्तराखण्ड कप्तान तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में कुमाऊं एवं गढ़वाल के सभी जीआरपी थानों में एक साथ चलाया गया नशा मुक्ति अभियान

जीआरपी के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ

जीआरपी द्वारा किया गया जनता को जागरूक, नशे से दूर रहने की, की अपील

एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व मे कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक, उत्तराखंड के सभी जीआरपी थानों में एक साथ नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।

देश के युवाओं की नसों में नशे के जहर से बर्बाद हो रहे भविष्य को बचाने हेतु “नशामुक्ति अभियान की वर्षगांठ” के अवसर पर को जीआरपी थाना क्षेत्रांतर्गत समस्त रेलवे स्टेशनों जैसे टनकपुर, रामनगर, किच्छा, लालकुआं, काठगोदाम, हरिद्वार, लक्सर, कोटद्वार, रूडकी, देहरादून व ऋषिकेश में नशीले पदार्थों का सेवन न करने के संबंध में वृहद स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसमें यात्रियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने को कहा गया।

जीआरपी पुलिस द्वारा समस्त रेलवे स्टॉफ, कुली, वेंडर, वाहन चालकों, सफाई कर्मियों तथा नगर निगम कर्म0गणों महिला एवं पुरुष यात्रीगणों को नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन न करने तथा अपने परिवारजनों को भी ड्रग्स एवं मादक पदार्थों से दूर रहने हेतु उक्त अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई।

इसके अतिरिक्त समस्त जीआरपी थाना पुलिस व पुलिस कार्यालय जीआरपी, हरिद्वार मे भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा ड्रग्स का सेवन न करने व अपने परिवारजनों को ड्रग्स के विरुद्ध सजग व सतर्क रहने हेतु शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।