जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति व्यक्तियों पर किए उत्पीड़न मामलों पर उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति व्यक्तियों पर किए उत्पीड़न मामलों पर उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने पीड़ितों की संख्या 95 थी,जिसमे से 75 पीड़ितों के आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई ,जिसमें 67 लोगों को शासनादेश अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसमें 08 लोगों का जाति प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर उन्हें आर्थिक सहायता का भुगतान नहीं हो पाया है।जिसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए के जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह  को निर्देश दिए है कि जो भी प्रकरण जाति प्रमाणपत्र के अभाव में लंबित है उनके संबंध में संबंधित पीड़ित व्यक्तियों से संपर्क करते हुए उनके एक सप्ताह के भीतर जाति प्रमाणपत्र जारी करवाना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि गरीब व्यक्तियों पर हुए अत्याचार के प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित करवाई करते हुए शासनादेश अनुसार उपलब्ध होने वाले आर्थिक सहायता को उन्हें मिल सके।

उन्होंने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए है कि जिन प्रकरणों पर प्राथमिकता दर्ज की गई है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जानी है वह समय से उपलब्ध कराई जाए ताकि संबंधित प्रकरण पर उचित कार्यवाही की जा सके।

इस अवसर पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह,इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय, प्रत्यक्ष फाउंडेशन गोपाल कुमार कुंडलीवाला,समाजसेवी अनूप कुमार ,राजबहादुर सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक मतदान केंद्रों एवं बूथों के फाइनलाइजेशन, लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने तथा संदिग्ध एवं आपराधिक व्यक्तियों को चिह्नित करने के दिए निर्देश
0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।