मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत सकौती गांव में वे साइड अमीनिटीज के लिए भूमि का मुआयना किया

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत सकौती गांव में वे साइड अमीनिटीज के लिए भूमि का मुआयना किया

हरिद्वार,मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने विकासखंड नारसन के गांव सकौती में ‘ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना’ के अंतर्गत प्रस्तावित वे साइड अमीनिटीज (सड़क किनारे सुविधाएं) के निर्माण के लिए भूमि का भौतिक मुआयना किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करना था।

यह परियोजना ग्रामीण विकास और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता वाले हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों के विपणन के लिए स्थायी आउटलेट्स स्थापित किए जाएंगे। ये आउटलेट्स महिला समूहों को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने में मदद करेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। यह पहल न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी।

भूमि के निरीक्षण के साथ ही, मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना से जुड़े सभी प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ एक बैठक की। इस बैठक में परियोजना निदेशक, डीआरडीए  कैलाश नाथ तिवारी, तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, खंड विकास अधिकारी नारसन श्री सुभाष सैनी, आर्टिटेक्ट संजय पाल, ब्लॉक रीप परियोजना से राशिद और ललित व एनआरएलएम ब्लॉक से प्रशांत, तथा ग्राम प्रधान ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, सभी अधिकारियों ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और इसे समय पर और कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सीडीओ ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए द्वार खोलेगी और स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।