स्व0 ध्यानचन्द मेजर के जन्मदिवस को पूरे देश में “राष्ट्रीय खेल दिवस“ के रूप में मनाया। योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि त्रिवेन्द्र सिंह रावत,सांसद लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार विशिष्ट अतिथि आदेश चैहान, विधायक, विधानसभा रानीपुर हरिद्वार द्वारा मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

 स्व0 ध्यानचन्द मेजर के जन्मदिवस को पूरे देश में “राष्ट्रीय खेल दिवस“ के रूप में मनाया।

योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि त्रिवेन्द्र सिंह रावत,सांसद लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार विशिष्ट अतिथि आदेश चैहान, विधायक, विधानसभा रानीपुर हरिद्वार द्वारा मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

अतिथियों द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं एवं पावर लिफ्टिंग भारत का प्रतिनधित्व करने वाली संगीता राणा को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में जनपद हरिद्वार से चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर सांसद द्वारा सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के पंजीकरण हेतु “संसद खेल महोत्सव“ पोर्टल भी लांच किया गया, जिसमें खिलाडियों को 01 माह के अन्तर्गत पंजीकरण किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 नरेश चौधरी द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री,राजीव शर्मा,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर,आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष भाजपा हरिद्वार,विशाल गर्ग,विमल कुमार, विभिन्न वार्डो के सभासद,बिन्दर पाल, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार, श्रीमति शबाली गुरूंग जिला क्रीड़ा अधिकारी, प्रदीप कुमार, अनुराग राठी,दीपक जोशी, श्रीमती शिखा बिष्ट, विभिन्न खेलों के कान्ट्रैक्ट प्रशिक्षक, खिलाड़ियों के अभिभावक एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।