बहादराबाद क्षेत्र की गंगा बिहार कॉलोनी में एक प्लाट स्वामी ने मेन सड़क पर लगाया गन्दगी का अंबार कॉलोनी वासियों ने विरोध करते हुवे जिलाधिकारी से शिकायत की दी चेतावनी।
बहादराबाद। क्षेत्र बैरियल न0 6 के पास गंगा विहार कॉलोनी की सड़कों पर फैला कीचड़ व गन्दगी से कॉलोनी वासियो का चलना फिरना मुश्किल हो गया है, बीती रात हुई बारिश से सड़क पर नाले का गन्दा पानी जिससे कॉलोनी की सडक पर कीचड़ एकत्रित हो गया कीचड़ के कारण कॉलोनी वासी घरों में ही कैद होकर रह गए हैं l
कॉलोनी वासियों में गुलशन, बिनेश, अर्जुन, अनुपमा, अंशिका, विनोद चौहान, प्रवेश, अनु, रचना, जितेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि कल यहां एक खाली प्लाट में मिट्टी का भराव हो रहा था, मिट्टी को प्लाट में न डाल कर सड़क पर डाल दिया था जो रात की बारिश से बह कर सड़क पर फेल गई जिससे कीचड़ फेल गया है जो अब कॉलोनी वासियो के लिए मुसीबत बन गया है। कॉलोनी वासियो ने इसे साफ कर सड़क को आवागमन के लायक बनाने कि मांग की है अगर रास्ता सही नही होता है तो जिलाधिकारी से करेंगे शिकायत।
बहादराबाद क्षेत्र की गंगा बिहार कॉलोनी में एक प्लाट स्वामी ने मेन सड़क पर लगाया गन्दगी का अंबार कॉलोनी वासियों ने विरोध करते हुवे जिलाधिकारी से शिकायत की दी चेतावनी।