आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं बंधन संस्था द्वारा स्वरोजगार किट वितरण

आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं बंधन संस्था द्वारा स्वरोजगार किट वितरण

हरिद्वार। आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं बंधन संस्था के संयुक्त प्रयास से बहादराबाद विकासखंड स्थित जिला सभागार में 50 असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार किट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत और ग्रामोत्थान रीप परियोजना प्रबंधक डॉ. संजय सक्सेना ने संयुक्त रूप से किट वितरित की।

आईटीसी समर्थित संस्था बंधन कोनागर अब तक 2100 अल्ट्रा पुअर (अत्यंत गरीब) महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु सहयोग दे चुकी है। इनमें अधिकांश विधवा, दिव्यांग, एकल महिला, परित्यक्त अथवा परिवार में कमाने वाले पुरुष सदस्य से वंचित महिलाएं हैं।

लाभार्थियों को सिलाई मशीनें, कॉस्मेटिक सामग्री और किराना दुकान सामग्री दी गई, ताकि वे स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकें।

डॉ. सक्सेना ने कहा कि “आईटीसी का यह प्रयास सराहनीय है। महिलाओं को रीप के अल्ट्रा पुअर मॉडल से जोड़कर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल से जुड़ी संस्थाएं  भुवनेश्वरी महिला आश्रम, पीपीएचएफ, प्रथम एवं लोकमित्र ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर आईटीसी लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख मोहम्मद अल्ताफ हुसैन भी मौजूद रहे।

लाभार्थी रूकसाना (तेलीवाला) ने कहा – “इस कार्यक्रम से मुझे स्वरोजगार का साधन मिला है। अब मैं बच्चों की पढ़ाई आगे बढ़ा सकूंगी। संस्था एवं मिशन सुनहरा कल का आभार।

मिशन सुनहरा कल की यह पहल महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती दे रही है बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की ओर अग्रसर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद